ब्रेकिंग
जमीन की जमाबंदी में बड़ा फर्जीवाड़ा, CO और राजस्व कर्मी समेत 55 लोगों पर केस; डिजिटल सिस्टम पर भी उठे सवालराबड़ी देवी के नए सरकारी बंगले का रंग बदला, भगवा हटाकर इस कलर से पेंट करा रही सरकार; लालू परिवार ने जताई थी आपत्तिमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की सुरक्षा में लापरवाही पर एक्शन, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सस्पेंडशॉर्ट सर्किट से फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों की मशीनें और सामान जलकर राखकेंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन ने दिया इस्तीफा, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया मंजूर; क्या है वजह?जमीन की जमाबंदी में बड़ा फर्जीवाड़ा, CO और राजस्व कर्मी समेत 55 लोगों पर केस; डिजिटल सिस्टम पर भी उठे सवालराबड़ी देवी के नए सरकारी बंगले का रंग बदला, भगवा हटाकर इस कलर से पेंट करा रही सरकार; लालू परिवार ने जताई थी आपत्तिमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की सुरक्षा में लापरवाही पर एक्शन, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सस्पेंडशॉर्ट सर्किट से फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों की मशीनें और सामान जलकर राखकेंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन ने दिया इस्तीफा, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया मंजूर; क्या है वजह?

BPSC on Khan Sir: ‘खान सर ने ओछेपन और अभद्रता की सभी सीमाएं पार कर दी’ BPSC ने छात्रों को क्यों किया सचेत?

BPSC on Khan Sir: 70वीं बीपीएससी पीटी परीक्षा को रद्द कराने के लिए सड़क पर उतरकर हंगाम कर रहे छात्रों को अलर्ट किया है और कहा है कि वह खान सर जैसे शिक्षक से सचेत रहें.

BPSC on Khan Sir
बीपीएससी ने छात्रों को किया सचेत
© google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

BPSC on Khan Sir: 70वीं बीपीएससी पीटी परीक्षा को रद्द कराने के लिए सड़क पर उतरे पटना के चर्चित शिक्षक खान सर के ऊपर बीपीएसपी ने सोशल मीडिया के जरिए तीखा हमला बोला है। बीपीएससी ने एक वीडियो शेयर कर कहा है कि खान सर ने ओछेपन अभद्रता की सभी सीमाएं पार कर दी है। बीपीएससी ने ऐसे शिक्षक से सावधान रहने की सलाह छात्रों को दी है।


दरअसल, 70वीं बीपीएससी पीटी परीक्षा को रद्द कराने के लिए एक बार फिर से पटना की सड़कों पर बड़ी संख्या में अभ्यर्थी उतरें हैं और लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। अभ्यर्थियों के समर्थन में एक बार फिर से पटना के चर्चित शिक्षक खान सर भी सड़क पर उतरे हैं और दावा कर रहे हैं कि उनके पास ऐसा सबूत है कि पटना हाई कोर्ट को इस परीक्षा को रद्द करना ही पड़ेगा। खान सर यह दावा तब कर रहे हैं जब परीक्षा का रिजल्ट निकल चुका है और आयोग ने मेंस परीक्षा का डेट भी जारी कर दिया है।


बीपीएससी ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर खान सर का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “उक्त "गुरु" सोशल मीडिया पर बहुप्रचारित एक स्वयंभू कोचिंग संचालक हैं, जो स्वयं को बिहार के युवाओं के "भविष्य निर्माता" के रूप में प्रस्तुत करते हैं। इनकी भाषा का स्तर देखिए! इन्होंने ओछेपन, अशिष्टता एवं अभद्रता की सभी सीमाएँ पार कर दी हैं। क्या ऐसे "गुरु" बिहार के युवाओं के भविष्य का मार्गदर्शन करेंगे?”


बीपीएससी ने आगे लिखा, “जिस आयोग द्वारा अनुशंसित पदाधिकारी/कर्मचारी बिहार की प्रशासनिक व्यवस्था में अहम योगदान दे रहे हैं, उसी संस्था के विरुद्ध अपशब्दों का प्रयोग करने का उद्देश्य न केवल आयोग जैसी संवैधानिक संस्था की छवि को धूमिल करना है, बल्कि आयोग के मेहनती एवं कर्मठ कर्मियों का मनोबल गिराना भी है। ऐसे गुरूओं के बेबुनियाद दावों और दिग्भ्रमित करने वाले वादों से बिहार के छात्र/युवा सतर्क रहें”।


BPSC on Khan Sir: ‘खान सर ने ओछेपन और अभद्रता की सभी सीमाएं पार कर दी’ BPSC ने छात्रों को क्यों किया सचेत?

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता