ब्रेकिंग
परिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकार

BIHAR NEWS : पटना में शिक्षक अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज, कई घायल; BPSC TRE 4 में पोस्ट बढ़ाने कि कर रहे मांग

BIHAR NEWS : बिहार के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में शिक्षक अभ्यर्थी पटना पहुंचे। उन्होंने जेपी गोलंबर और डाक बंगला चौराहा इलाके में जाम लगा दिया। पुलिस ने रोकने के लिए बैरिकेडिंग की

BIHAR NEWS
BIHAR NEWS
© FILE PHOTO
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : राजधानी पटना में मंगलवार को शिक्षक अभ्यर्थियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। ये अभ्यर्थी BPSC TRE 4 (Teacher Recruitment Exam) का नोटिफिकेशन 1.20 लाख पदों के साथ जल्द जारी करने की मांग कर रहे थे। प्रदर्शन के दौरान हालात बिगड़ने पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया, जिसमें कई अभ्यर्थी घायल हो गए।


मंगलवार को बिहार के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में शिक्षक अभ्यर्थी पटना पहुंचे। उन्होंने जेपी गोलंबर और डाक बंगला चौराहा इलाके में जाम लगा दिया। पुलिस ने रोकने के लिए बैरिकेडिंग की, लेकिन प्रदर्शनकारी आगे बढ़ने की कोशिश करने लगे। इसके बाद पुलिस ने बल प्रयोग कर भीड़ को तितर-बितर किया।


15 सितंबर से पहले BPSC TRE 4 का नोटिफिकेशन जारी हो। पदों की संख्या बढ़ाकर 1.20 लाख की जाए। TRE-4 परीक्षा विधानसभा चुनाव से पहले कराई जाए। सरकार की योजना नीतीश सरकार ने कहा है कि TRE-4 से पहले एसटीईटी (STET) परीक्षा आयोजित होगी। सितंबर में आवेदन प्रक्रिया पूरी होगी और अक्टूबर में परीक्षा होगी। इसके बाद दिसंबर में BPSC TRE 4 की प्रक्रिया शुरू होगी। लेकिन अभ्यर्थी चाहते हैं कि परीक्षा बिहार विधानसभा चुनाव (अक्टूबर-नवंबर) से पहले कराई जाए।