ब्रेकिंग
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस

BPSC से बहाल नए शिक्षकों को 7 दिसंबर तक मिलेगी वेतन, केके पाठक बोले..समय से स्कूल जाएं और ईमानदारी से बच्चों को पढ़ाए.. तो टाइम पर मिलेगी सैलरी

PATNA: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) से बहाल नवनियुक्त शिक्षकों को 7 दिसंबर तक वेतन मिल जाएगा। शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने शिक्षकों को यह आश्वासन दिया है। शिक्षको

 BPSC से बहाल नए शिक्षकों को 7 दिसंबर तक मिलेगी वेतन, केके पाठक बोले..समय से स्कूल जाएं और ईमानदारी से बच्चों को पढ़ाए.. तो टाइम पर मिलेगी सैलरी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) से बहाल नवनियुक्त शिक्षकों को 7 दिसंबर तक वेतन मिल जाएगा। शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने शिक्षकों को यह आश्वासन दिया है। शिक्षकों से उन्होंने कहा कि आप समय से स्कूल जाएं हम टाइम पर सैलरी देंगे। आपका काम बच्चों को पढ़ाना है और हमारा काम आपको सैलरी देना है। आपको समय पर वेतन देना हमारी जिम्मेदारी है। आपको सैलरी देन के लिए सरकार के पास पैसों की कमी नहीं है। 


केके पाठक ने सभी शिक्षकों को समय पर स्कूल पहुंचने और अच्छी तरह बच्चों को पढ़ाने को कहा है। उन्होंने कहा कि जो काम आपको करना है आप पूरी ईमानदारी के साथ कीजिए और जो काम हमें करना है हम भी उसे बखूबी करेंगे। केके पाठक ने आगामी 7 दिसंबर तक सभी नवनियुक्त शिक्षकों को वेतन दिये जाने का आश्वासन दिया है। 


उन्होंने कहा कि हमने समय पर सैलरी देने की बात कही थी उसे हम जरूर पूरा करेंगे। कुछ लोगों द्वारा यह भ्रम फैला दिया गया है कि सरकार के पास वेतन देने के लिए पैसे नहीं है यह सब गलत बात है इन बातों पर आप लोग ध्यान ना दें। बिहार सरकार के पास पैसे की कमी नहीं है। आप सभी को समय पर वेतन मिलेगा और हर महीने मिलता रहेगा। 


उन्होंने कहा कि जिस तरह से मेरी सैलरी हर महीने मिलती है उसी तरह आपका वेतन भी हर महीने समय पर मिलेगा। घबराने की जरूरत नहीं है और ना ही किसी अफवाह पर ध्यान देने की जरूरत है। हम यह उम्मीद करेंगे कि आप अच्छे से बच्चों को पढ़ाएं और समय पर स्कूल जाए यदि ऐसा नहीं किये तो मजबूरन हमें कार्रवाई करनी पड़ेगी।    


टैग्स