ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

BPSC : BPSC री एग्जाम की याचिका को HC ने किया मंजूर, इस दिन होगी सुनवाई

BPSC : पटना उच्च न्यायालय ने 70 वीं पीटी परीक्षा रद्द करवाने को लेकर दायर याचिका को मंजूर कर लिया है। हाई कोर्ट में 9 जनवरी को इसको लेकर याचिका दायर कि गई थी...

BPSC
BPSC
© SOCIAL MEDIA
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

BPSC: बिहार लोक सेवा आयोग कि 70 वीं पीटी परीक्षा रद्द करवाने को लेकर पटना हाई कोर्ट में दाखिल अपील को मंजूरी प्रदान कर दी गई है। पटना हाई कोर्ट इस मामले कि सुनवाई करेगा और इसको लेकर तारीखों का एलान भी कर दिया गया है। इसके बाद छात्रों में थोड़ी उम्मीद की किरण जगी है। अब सबकी नजरें हाई कोर्ट कि सुनवाई पर लगी हुई है। 


दरअसल, BPSC परीक्षा को लेकर घटना हाईकोर्ट में दायर याचिका को मंजूर कर लिया गया है। BPSC रीएग्जाम कराने की मांग को लेकर हाईकोर्ट में 9 जनवरी को याचिका दायर की गई थी।अब हाईकोर्ट खुलने के बाद 15 जनवरी को इस मामले की सुनवाई होगी। बीपीएससी की 70वीं पीटी को दोबारा कराए जाने की मांग को लेकर पटना उच्च न्यायालय का दवाजा खटखटाया गया था। याचिका दायर कर  दोबारा परीक्षा कराए जाने का आदेश देने का कोर्ट से अनुरोध किया है। 


जानकारी के अनुसार अधिवक्ता ने अनुच्छेद-226 के तहत रिट याचिका दायर कर बीपीएससी की पीटी को रद कर पुनर्परीक्षा कराने की मांग की है। इसके साथ ही कोर्ट से अनुरोध किया है कि जब तक पुनर्परीक्षा न हो जाए, तब तक परीक्षा का परिणाम घोषित नहीं किया जाएं। वहीं, आयोग अपने फैसले पर कायम है। आयोग का कहना है कि यदि किसी के पास सबूत है तो मुझे सौंपे। 


इधर, आयोग ने बुधवार को 70वीं PT परीक्षा का अंतरिम आंसर की जारी कर दिया है। इसके साथ ही प्रश्नों को लेकर आयोग ने अभ्यर्थियों से दावा आपत्ति मांगी है। इसके लिए 16 जनवरी तक का समय कैंडिडेट को दिया गया है। इसके बाद फाइनल आंसर की जारी की जाएगी। अभ्यर्थी बीपीएससी की वेबसाइट www.bpsc.nic.in पर जाकर आंसर की देख सकते हैं।

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

VISHWAJIT ANAND

FirstBihar संवाददाता