ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

BPSC परीक्षा में परसेंटाइल सिस्टम का विरोध, सोशल मीडिया पर अभियान चला रहे अभ्यर्थी

PATNA : बीपीएससी की 8 मई की कैंसिल प्रतियोगिता परीक्षा अब 20 और 22 सितंबर को होंने वाली है. 8 मई को होने वाली पीटी परीक्षा का प्रश्न पत्र लीक हो गया था. जिसके बाद बीपीएससी की 67वीं

BPSC परीक्षा में परसेंटाइल सिस्टम का विरोध, सोशल मीडिया पर अभियान चला रहे अभ्यर्थी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : बीपीएससी की 8 मई की कैंसिल प्रतियोगिता परीक्षा अब 20 और 22 सितंबर को होंने वाली है. 8 मई को होने वाली पीटी परीक्षा का प्रश्न पत्र लीक हो गया था. जिसके बाद बीपीएससी की 67वीं प्रतियोगिता परीक्षा को रद्द कर दिया गया था. अब परीक्षा दो दिन में होगा, आयोग के चेयरमैन का कहना है कि इस बार पीटी परीक्षा में 6 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी भाग लेने जा रहे हैं जिसकी वजह से दो दिन में एग्जाम लेने की तयारी की गयी है. अभ्यर्थियों में इस बात को लेकर कर रोष है, उनका कहना है कि परीक्षा एक ही पाली में लिया जाये.    


बीपीएससी की 67वीं प्रतियोगिता परीक्षा 20 और 22 सितंबर 2 दिन होने वाली है. बड़ी बात यह है कि इस बार के बीपीएससी की 67वीं संयुक्त पीटी प्रतियोगिता परीक्षा का रिजल्ट परसेंटाइल सिस्टम से तैयार होने वाला है. जिसके कारण बीपीएससी अभ्यर्थियों में रिजल्ट परसेंटाइल सिस्टम को लेकर काफी नाराजगी है. इसके खिलाफ बीपीएससी अभ्यर्थी आज ट्विटर पर विरोध अभियान चला रहे हैं.


बीपीएससी में आवेदन किए छात्र-छात्राओं ने विरोध के कई हथकंडे अपनाये हैं. दो दिनों की होने वाली पीटी परीक्षा एक ही पाली में हो, इसकी की मांग करने वाले अभ्यर्थियों ने ज्यादा से ज्यादा मेल बीपीएससी को भेजने का भी फैसला किया है. अभ्यर्थी  #BPSC_PT_IN_ONE_SHIF से आज पूरे दिन ट्विटर पर अभियान चलाएंगें.

टैग्स