ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

BPSC Paper Leak : एसआईटी की ताबड़तोड़ छापेमारी, जानिए ताजा अपडेट

PATNA : BPSC पेपर लीक की जांच लगातार आगे बढ़ रही है। पेपर लीक मामले में शामिल शातिरों तक पहुंचने के लिए एसआईटी की कार्रवाई जारी है। एसआईटी की रडार पर फिलहाल तीन से चार संदिग्ध हैं जिनकी तलाश

BPSC Paper Leak : एसआईटी की ताबड़तोड़ छापेमारी, जानिए ताजा अपडेट
First Bihar
2 मिनट

PATNA :  BPSC पेपर लीक की जांच लगातार आगे बढ़ रही है। पेपर लीक मामले में शामिल शातिरों तक पहुंचने के लिए एसआईटी की कार्रवाई जारी है। एसआईटी की रडार पर फिलहाल तीन से चार संदिग्ध हैं जिनकी तलाश में एसआईटी ने पटना, नवादा और भोजपुर में कई जगहों पर छापेमारी की है हालांकि फिलहाल ये पकड़ से बाहर हैं। 


एसआईटी की तरफ से अब तक की गई जांच में कई अहम जानकारियां मिली हैं। पेपर लीक और उसे वायरल करने में जिन शातिरों की भूमिका सामने आई है उनके एक-दूसरे से संपर्क में रहने के लिए सोशल मीडिया के अलग–अलग प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया गया था। इसी को देखते हुए एसआईटी ने सीआरपीसी के तहत मिले अधिकार का इस्तेमाल करते हुए टेलिग्राम और गूगल डॉक्स से कई जानकारियां मांगी थीं। सूत्रों की मानें तो इनमें से कुछ जानकारियां एसआईटी को मिल भी चुकी हैं। आगे की जांच में ये जानकारियां काफी मददगार साबित होंगी। इन्हें सबूत के तौर पर भी इस्तेमाल किया जाएगा।


वहीं एसआईटी सीसीटीवी फुटेज की जांच भी करेगी। राजधानी पटना में डायल 100 के तहत लगाए गए सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी एसआईटी देखेगी। पटना पुलिस से इसकी मांग की गई है। उम्मीद जताई जा रही है कि एसआईटी जल्द ही कोई बड़ा खुलासा कर सकती है।

टैग्स