ब्रेकिंग
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस

BPSC ने टीचर बहाली को लेकर जारी किया डमी क्वेश्चन पेपर, दो पेपर में मिले अंक पर बनेगी मेरिट लिस्ट

PATNA : बिहार लोक सेवा आयोग ने माध्यमिक व उच्च माध्यमिक शिक्षक नियुक्ति परीक्षा के लिए डमी क्वेश्चन पेपर जारी कर दिया है। जिसके बाद यह साफ़ हो गया है कि, राज्य के एक लाख 70 हजार से

BPSC ने टीचर बहाली को लेकर जारी किया डमी क्वेश्चन पेपर, दो पेपर में मिले अंक पर बनेगी मेरिट लिस्ट
Tejpratap
Tejpratap
4 मिनट

PATNA : बिहार लोक सेवा आयोग ने माध्यमिक व उच्च माध्यमिक शिक्षक नियुक्ति परीक्षा के लिए डमी क्वेश्चन पेपर जारी कर दिया है। जिसके बाद यह साफ़ हो गया है कि, राज्य के एक लाख 70 हजार से अधिक पदों के लिए प्राथमिक, माध्यमिक व उच्च माध्यमिक के अभ्यर्थियों को दो पत्र की परीक्षा में शामिल होना होगा। जिसमें पहला पेपर सभी लोगों के लिए एक ही तरह के होंगे। जबकि दूसरा पपेर अभ्यर्थियों के संबंधित विषयों से जुड़ा होगा। 


दरअसल, राज्य में पहली बार टीचर बहाली की परीक्षा लोक सेवा आयोग के तरफ से आयोगित करवाई जा रही है। इसको लेकर आयोग ने फ्रॉम भी जारी कर दिया है, जिसके बाद बड़ी संख्या में फ्रॉम भरना भी शुरू कर दिया गया है। इस बीच आयोग ने इस परीक्षा को लेकर डमी क्वेश्चन पेपर जारी कर दिया गया है। इसको लेकर आयोग ने बताया है कि- भाषा से संबंधित पहला पत्र सभी अभ्यर्थियों के लिए एक ही होगा। दो खंडों में 100 अंकों का यह पत्र क्वॉलीफाइंग होगा। दोनों खंड मिलाकर कम से कम 30 अंक प्राप्त करना होगा। 


इससे कम कम प्राप्त करने संबंधित अभ्यर्थी मूल्यांकन प्रक्रिया से बाहर हो जाएंगे। इसके लिए पहले खंड में अंग्रेजी भाषा से जुड़े 25 प्रश्न होंगे। दूसरे खंड में हिंदी, उर्दू और बांग्ला से 75-75 प्रश्न होंगे। तीनों में से किसी एक भाषा से संबंधित प्रश्नों का जवाब देना होगा। पहला खंड सभी के लिए एक ही होगा। प्रत्येक प्रश्न के पांच विकल्प रहेंगे। जिसमें से किसी एक का चयन करना होगा। चयनित विकल्प के गोला को काली या निली स्याही के बाल प्वाइंट पेन से भरना होगा। एक से अधिक गोला भरने पर उत्तर गलत मान्य होगा। 100 प्रश्नों का जवाब देने के लिए 120 मिनट होगा। इसमें निगेटिव मार्किंग नहीं होगी।


वही, शिक्षकों के चयन के लिए मेधा सूची पेपर दो में प्राप्त अंकों के आधार पर बनेगी। माध्यमिक और उच्च माध्यमिक के प्रश्न पत्र दो खंडों में होंगे। प्रत्येक गलत जवाब के लिए दशमलव दो-पांच (0.25) अंक कम कर दिया जाएगा। भाग एक में प्रश्न संख्या एक से 40 तक सामान्य अध्ययन और भाग दो में प्रश्न संख्या 41 से 120 तक संबंधित विषय से होंगे। प्रत्येक प्रश्न के पांच विकल्प होंगे। प्राथमिक शिक्षकों के लिए आयोजित परीक्षा के प्रश्न पत्र का प्रारूप बुधवार की शाम तक वेबसाइट पर अपलोड नहीं किया गया था।


आपको बताते चलें कि, उच्च माध्यमिक के पदों के लिए आवेदन निर्धारित सीट से भी कम प्राप्त हुए हैं, वहीं प्राथमिक में एक पद के लिए छह दावेदार हो चुके हैं। माध्यमिक की 32 हजार 916 पदों के लिए 51 हजार से अधिक आवेदन प्राप्त हो चुके हैं, जबकि उच्च माध्यमिक के 57 हजार 602 पदों के लिए सिर्फ 31 हजार आवेदन प्राप्त हुए हैं। प्राथमिक शिक्षकों के लिए 79 हजार 943 पद चिह्नित हैं।