ब्रेकिंग
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस

BPSC ने जारी की 68 वीं PT परीक्षा की आंसर-की, 28 फरवरी तक दर्ज कराएं आपत्ति

PATNA : बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित 68वीं पीटी परीक्षा का आंसर की जारी कर दिया गया है। आयोग के तरफ से प्रारंभिक परीक्षा के सामान्य अध्ययन पेपर की सभी सीरीज के सवालों के

BPSC ने जारी की 68 वीं PT परीक्षा की आंसर-की, 28 फरवरी तक दर्ज कराएं आपत्ति
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित 68वीं पीटी परीक्षा का आंसर की जारी कर दिया गया है। आयोग के तरफ से प्रारंभिक परीक्षा के सामान्य अध्ययन पेपर की सभी सीरीज के सवालों के जवाब जारी कर दिए गए हैं।ऐसे उम्मीदवार जो इस परीक्षा में सम्मिलित हुए थे, वे अपने सम्बन्धित क्वेश्चन पेपर बुकलेट सीरीज के आंसर-की वेबसाइट पर एक्टिव लिंक  से डाउनलोड कर सकते हैं।


मिली जानकारी के अनुसार, बिहार लोक सेवा आयोग ने 68वीं संयुक्त (प्रारंभिक) परीक्षा के प्रोविजिनल आंसर-की जारी करने के साथ ही साथ इन पर उम्मीदवारों की आपत्तियों को भी आमंत्रित किया है। जिन उम्मीदवारों को बीपीएससी द्वारा जारी किसी भी उत्तर को लेकर कोई आपत्ति होती है, तो वे इसे आयोग फॉर्मेट में ऑफलाइन मोड में जमा करा सकते हैं। उम्मीदवारों को अपनी आपत्तियों को प्रमाणित साक्ष्यों के साथ आयोग के पटना स्थित कार्यालय में 28 फरवरी 2023 तक जमा कराना होगा।


मालूम हो कि, बीपीएससी ने 68वें प्रिलिम्स का आयोजन 12 फरवरी को किया था। इस परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 25 नवंबर से शुरू हुई थी और यह 30 दिसंबर 2022 तक चली थी। जिसके बाद अब एक सप्ताह के अंदर इस परीक्षा का आंसर की जारी कर दी गई है। इस बार लोक सेवा आयोग के परीक्षा में पहली बार निगेटिव मार्किंग रखी गई थी। 


 इसके साथ ही साथ प्रश्न पत्रों में सेट ए, बी, सी और डी में जनरल स्टडीज के 150 MCQ शामिल थे। पॉलिटिक्स, जनरल साइंस, इतिहास, करंट अफेयर्स, ज्योग्राफी, इकोनॉमिक्स, एनवायरनमेंट एंड इकोलॉजी, बिहार हिस्ट्री, बिहार ज्योग्राफी, बिहार इकोनॉमिक्सस , बिहार पॉलिटिक्स, एप्टीट्यूट एंड रीजनिंग और बिहार करंट अफेयर्स पर प्रश्न थे। परीक्षा में उपस्थित होने वाले छात्रों ने कहा कि परीक्षा का स्तर मध्यम से कठिन था। इसके बाद अब आंसर की जारी कर दिया गया है। 


आपको बताते चलें कि, इस पीटी परीक्षा में जो कैंडिडेट सफल होंगे उन्हें ही मैन्स परीक्षा में बैठने का मौका दिया जाएगा। बीपीएससी की ओर से अभी  मैन्स परीक्षा की डेट जारी नहीं की गई है। हालांकि, उम्मीद जताई जा रही है कि आयोग इसी महीने तारीख का एलान कर सकती है। । परीक्षा से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं।