ब्रेकिंग
समोसा, वड़ा पाव और पकौड़े जैसे फास्ट फूड बेचने के नियमों में बदलाव, भारी पड़ेगी यह छोटी सी गलतीदिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी का 5 घंटे चला प्रदर्शन: अभिजीत दीपके ने धर्मेन्द्र प्रधान को 5 दिनों की दी मोहलतबिहार में तीन नए रिवरफ्रंट एक्सप्रेस-वे का खाका तैयार, गंगा-गंडक किनारे बनेगा आधुनिक फोरलेन नेटवर्क; जानिए.. क्या होंगे नाम?बिहार में बड़ी कार्रवाई: नियमों की अनदेखी पर ‘मेदांता हॉस्पिटल’ सील, ICU और OT में गंभीर खामियांपंजाब के फिरोजपुर में भीषण सड़क हादसा: पिकअप और ट्रेलर की टक्कर में 9 लोगों की दर्दनाक मौतसमोसा, वड़ा पाव और पकौड़े जैसे फास्ट फूड बेचने के नियमों में बदलाव, भारी पड़ेगी यह छोटी सी गलतीदिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी का 5 घंटे चला प्रदर्शन: अभिजीत दीपके ने धर्मेन्द्र प्रधान को 5 दिनों की दी मोहलतबिहार में तीन नए रिवरफ्रंट एक्सप्रेस-वे का खाका तैयार, गंगा-गंडक किनारे बनेगा आधुनिक फोरलेन नेटवर्क; जानिए.. क्या होंगे नाम?बिहार में बड़ी कार्रवाई: नियमों की अनदेखी पर ‘मेदांता हॉस्पिटल’ सील, ICU और OT में गंभीर खामियांपंजाब के फिरोजपुर में भीषण सड़क हादसा: पिकअप और ट्रेलर की टक्कर में 9 लोगों की दर्दनाक मौत

गंगा में 31 दिसंबर से फर्स्ट जनवरी तक नहीं चलेगी नाव, लहरिया बाइकर्स पर पुलिस की रहेगी पैनी नजर

31 दिसंबर 2024 साल का अंतिम दिन आज है। कल फर्स्ट जनवरी से नये साल की शुरुआत होने वाली है। नये साल के जश्न में पटना के लोगों को किसी तरह की दिक्कत ना हो इसके लिए जिला प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। गंगा में नाव और वोट के परिचालन पर रोक लगाई गयी है।

 NEW YEAR PREPARATION
नये साल पर पुख्ता इंतजाम
© google
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: आज साल 2024 का अंतिम मंगलवार है। कल से नये साल की शुरुआत होने जा रही है। नववर्ष के आगमन पर लोग फैमिली के साथ पटना के मुख्य जगहों पर घुमने जाते है और नए साल का जश्न परिवार के साथ मनाते हैं। इस दौरान किसी को भी किसी तरह की दिक्कत ना हो इसके मद्देनजर पटना जिला प्रशासन ने पूरी तैयारी कर रखी है। पटना में विधि व्यवस्था बनाये रखने के लिए पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों और रिवर पेट्रोलिंग टीम की प्रतिनियुक्ति की गयी है। 


पटना जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने तमाम पदाधिकारियों को नव वर्ष के मौके पर विशेष सतर्कता बरने को कहा है। उन्होंने क्यूआरटी एवं स्पेशल मोबाइल टीम को सक्रिय रहने का निर्देश दिया है। वही बाइकर्स गैंग पर सख्ती बरतने को कहा है। वही गंगा नदी एवं अन्य नदियों में 31 दिसम्बर की शाम 4 बजे से लेकर 01 जनवरी की शाम 6 बजे तक सुरक्षा के दृष्टिकोण से मोटरबोट और नाव के परिचालन पर पूरी तरह रोक लगाने का निर्देश दिया गया है। 


इस दौरान ना तो मोटर वोट चलेंगे और ना ही गंगा नदी में नाव ही चलेंगे। ऐसा करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इनकी निगरानी के लिए रिवर पेट्रोलिंग टीम को गंगा नदी के किनारे प्रतिनियुक्ति किया गया है। वही विधि-व्यवस्था बनाये रखने के लिए पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों की भी तैनाती की गयी है। वही मरीन ड्राइवर पर लहरिया बाइक चलाने वालों पर प्रशासन की पैनी नजर रहेगी। 


पटना में लगे तमाम सीसीटीवी फर्स्ट जनवरी को काम करता रहेगा। पुलिस कर्मी सीसीटीवी की निगरानी करेंगे। यदि कोई भी व्यक्ति ट्रैफिक नियमों का पालन करता है तो तुरंत चालान भी काटा जा सकता है। इसलिए खासकर लहरिया बाइक सावधान रहे। पुलिस की नजर बाइकर्स गैंग पर भी रहेगी। नये साल का जश्न शांति पूर्वक ढंग से मनाए यह अपील जिला प्रशासन ने पटनावासियों से की है।   

टैग्स
रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता