ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

BMP में नहीं थम रहा संक्रमण का चेन, एक साथ 6 महिला सिपाही मिली कोरोना पॉजिटिव, आंकड़ा पहुंचा 46

PATNA : पटना बीएमपी में कोरोना संक्रमण का चेन लगातार बढ़ता ही जा रहा है. रविवार को बीएमपी के 21 जवान कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, जिसके बाद बीएमपी में कोरोना संक्रमण का चेन बढ़कर 46

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : पटना बीएमपी में कोरोना संक्रमण का चेन लगातार बढ़ता ही जा रहा है. रविवार को बीएमपी के 21 जवान कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, जिसके बाद बीएमपी में कोरोना संक्रमण का चेन बढ़कर 46 हो गया है. 

पहली बार बीएमपी में 6 महिला सिपाही एक साथ कोरोना संक्रमित पाई गई हैं.  कोरना पॉजिटिव की इस नई लिस्ट में पहली बार महिला सिपाही के संक्रमित होने के बाद पुलिस मुख्यालय की भी चिंता बढ़ गई है. रविवार को बीएमपी के जिन जवानों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं उसमें दो हवलदार और 4 सिपाही शामिल है. ये सभी बख्तियारपुर में  विशेष तौर पर सुरक्षा में तैनात थे.

बता दें कि बीएमपी में सबसे पहले सेवानिवृत्त जवान कोरोना संक्रमित पाया गया था. इसके बाद जांच का सिलसिला शुरू हुआ और फिर 5 जवान की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई. दूसरी जांच में 8 अन्य जवान पॉजिटिव पाए गए थे. वहीं रविवार को एक साथ 21 जवान कोरोना पॉजिटिव पाए गए.