ब्रेकिंग
Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति✦Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति

Bihar News: पटना में ब्लड डोनेशन कैंप का हुआ आयोजन, थैलीसीमिया पीड़ित बच्चों को मिलेगा नया जीवन

Bihar News: वीनस स्टार कंस्ट्रक्शन प्रा. लि. एवं प्रथमा ब्लड सेंटर के तत्वावधान में रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर वीनस पैराडाइस, विजय सिंह यादव पथ पर स्थित उसके प्रांग

Bihar News
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: वीनस स्टार कंस्ट्रक्शन प्रा. लि. एवं प्रथमा ब्लड सेंटर के तत्वावधान में रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर वीनस पैराडाइस, विजय सिंह यादव पथ पर स्थित उसके प्रांगण में आयोजित किया गया।


इस शिविर का उद्घाटन वीनस स्टार कंस्ट्रक्शन के सीईओ विनय परुथी के द्वारा रिबन कटिंग कर किया गया। वीनस स्टार अपने सामाजिक दायित्व के उद्देश्य को समझते हुए थैलीसीमिया से पीड़ित बच्चों के लिये रक्त दान का आयोजन किया।


ऐसे बच्चे जो इस बीमारी से पीड़ित हैं उनके लिये रक्तदान उनके जीवन की रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। आज कुल 112 यूनिट रक्त प्रथमा ब्लड बैंक को मुहैया कराया गया, जो थैलीसीमिया से पीड़ित बच्चों को नया जीवन देने में काम आएगा।


शिविर में वीनस स्टार कंस्ट्रक्शन के सतीश कुमार, सोनाली सिंह, अजय सिंह, पुष्यमित्र, राजीव कुमार एवं अन्य लोग उपस्थित थे एवं वीनस पैराडाइज सोसायटी के लोगों ने भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया और इस आयोजन को सफल बनाने में अपना अहम योगदान दिया।


Bihar News: पटना में ब्लड डोनेशन कैंप का हुआ आयोजन, थैलीसीमिया पीड़ित बच्चों को मिलेगा नया जीवन

टैग्स