ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा को हुआ कोरोना, होम आइसोलेशन में चल रहा इलाज

PATNA : इस वक्त एक ताजा खबर सामने आ रही है. भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. उन्होंने खुद ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है कि उन

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा को हुआ कोरोना, होम आइसोलेशन में चल रहा इलाज
First Bihar
2 मिनट

PATNA :  इस वक्त एक ताजा खबर सामने आ रही है. भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. उन्होंने खुद ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है कि उनकी कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है.




भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ट्वीट करते हुए लिखा कि "कोरोना के शुरूआती लक्षण दिखने पर मैंने टेस्ट करवाया और रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. मेरी तबीयत ठीक है, डॉक्टर्स की सलाह पर होम आइसोलेशन में सभी दिशा- निर्देशो का पालन कर रहा हूँ. मेरा अनुरोध है, जो भी लोग गत कुछ दिनों में संपर्क में आयें हैं, कृपया स्वयं को आइसोलेट कर अपनी जाँच करवाएं."



इससे पहले भाजपा नेता केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और बीजेपी नेता सुशिल कुमार मोदी,  राजीव प्रताप रूडी और भी कोरोना संक्रमित पाए गए थे. अर्जुन राम मेघवाल और कैलाश चौधरी भी कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं. हालांकि अब ये नेता महामारी से उबर चुके हैं. बिहार चुनाव के दौरान महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और बिहार चुनाव के प्रभारी बनाये गए देवेंद्र फडणवीस भी कोरोना संक्रमित पाए गए थे.