Bihar News: लालू की अंधेर नगरी के युवराज हैं तेजस्वी...मुजफ्फरपुर दुष्कर्म कांड पर सरकार सख्त - BJP

BJP प्रवक्ता प्रभाकर मिश्र ने तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोलते हुए उन्हें 'अंधेर नगरी का युवराज' बताया। कहा कि बिहार में अब सुशासन है, जहां अपराधी और लापरवाह अधिकारी नहीं बच सकते। तेजस्वी को अपनी कमीज़ के दाग पहले देखने चाहिए।

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Jun 03, 2025, 7:49:27 PM

तेजस्वी यादव बयान, भाजपा प्रवक्ता प्रभाकर मिश्र, लालू यादव जंगलराज, सुशासन बनाम जंगलराज, बिहार राजनीति 2025, तेजस्वी यादव पर हमला, BJP vs RJD, बिहार अपराध और कानून व्यवस्था, स्पीडी ट्रायल बिहार

- फ़ोटो Google

Bihar News: भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता  प्रभाकर कुमार मिश्र ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के बयान पर तीखा पलटवार करते हुए कहा कि तेजस्वी यादव अपने पिता लालू प्रसाद की अंधेर नगरी के युवराज हैं। लालू की अंधेर नगरी में कानून-व्यवस्था व्यवस्था का नामोनिशान नहीं था। इसलिए तेजस्वी को अंधेरा पसंद है। सुशासन की रौशनी में उनकी आंखें चौंधिया जाती हैं, कुछ दिखायी नहीं देता। जरूरत प्रदेश के हालात बदलने की नहीं, बल्कि तेजस्वी यादव के नजर और नजरिया बदलने की है। तेजस्वी यादव को दूसरे की कमीज को देखने के पहले अपनी कमीज़ के दागों को देखना चाहिए।

भाजपा प्रवक्ता प्रभाकर मिश्र ने मंगलवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि तेजस्वी यादव सिर्फ हवा-हवाई बातें करते हैं, उनकी बातें यथार्थ से काफी दूर होती है। सच यह है कि बिहार में सुशासन है और न कोई अपराधी बच सकता है और न ही लापरवाही बरतने वाला कोई अधिकारी। दुष्कर्म पीड़िता के इलाज में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी। मामले की जांच के लिए तीनों डायरेक्टर इन चीफ के नेतृत्व में जांच समिति गठित की गई है। यह समिति मुजफ्फरपुर के एसकेएमसीएच और पटना के पीएमसीएच में सारी जानकारी लेगी।जो भी इस मामले में दोषी होंगे उन पर कार्रवाई होगी। साथ ही, दुष्कर्म के आरोपी को स्पीडी ट्रायल के माध्यम से 15 दिनों में सख्त सजा दी जाएगी। 

उन्होंने कहा कि  इसी का नाम सुशासन है। दुष्कर्म का आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है। लालू-राबड़ी के शासनकाल में स्पीडी ट्रायल का लोग नाम भी नहीं जानते थे। सजा दिलाने की बात तो दूर, अपराधियों को छोड़ देने सीएम हाऊस से फोन आते थे। जंगल राज और सुशासन में क्या फर्क है यह बिहार की जनता देख रही है और महसूस कर रही है।