ब्रेकिंग
पटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम

BJP के बड़े नेताओं के साथ तार किशोर प्रसाद पहुंचे मुख्यमंत्री आवास, सरकार गठन को लेकर अंतिम मंथन

PATNA : बिहार में एनडीए सरकार के गठन को लेकर रात के वक्त भी सियासी हलचल जारी है. बीजेपी विधानमंडल दल के नेता तार किशोर प्रसाद मुख्यमंत्री आवास पहुंचे हैं. तार किशोर प्रसाद इसके पहल

BJP के बड़े नेताओं के साथ तार किशोर प्रसाद पहुंचे मुख्यमंत्री आवास, सरकार गठन को लेकर अंतिम मंथन
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में एनडीए सरकार के गठन को लेकर रात के वक्त भी सियासी हलचल जारी है. बीजेपी विधानमंडल दल के नेता तार किशोर प्रसाद मुख्यमंत्री आवास पहुंचे हैं. तार किशोर प्रसाद इसके पहले आज दोपहर भी मुख्यमंत्री आवास पहुंचे थे लेकिन उस वक्त वह बीजेपी विधायक की हैसियत से एनडीए विधानमंडल दल की बैठक में शामिल हुए थे लेकिन अब जब वह विधान मंडल दल के नेता के तौर पर मुख्यमंत्री आवास पहुंचे हैं. उनके साथ बीजेपी के तमाम बड़े नेता भी मौजूद हैं.




तार किशोर प्रसाद के साथ बीजेपी के बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव चुनाव, प्रभारी देवेंद्र फडणवीस और प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर संजय जयसवाल के साथ-साथ संगठन महामंत्री नागेंद्र जी भी सीएम आवास पहुंचे हैं. इन सभी नेताओं के सीएम आवास पहुंचने के बाद यह माना जा रहा है कि सरकार गठन के स्वरूप मंत्रिमंडल और उसके नामों की चर्चा नीतीश कुमार के साथ बीजेपी कर रही है.


इसके  पहले तार किशोर प्रसाद ने देवेंद्र फडणवीस से अकेले में मुलाकात की है. विधानमंडल दल का नेता चुने जाने के बाद लगातार तार किशोर प्रसाद को बधाइयों का तांता लगा हुआ है. उन्होंने खुद इस बात की संभावना जताई है कि बिहार में दो डिप्टी सीएम हो सकते हैं. एक डिप्टी सीएम किसी महिला वर्ग से हो सकती हैं. यह तार किशोर प्रसाद ने संभावना जताई है. हालांकि उन्होंने खुद अब तक यह नहीं कहा है कि पार्टी उन्हें डिप्टी सीएम बनाने जा रही है. तार किशोर प्रसाद ने कहा है कि उनके जैसे पार्टी के मामूली नेता को अगर नेतृत्व कोई जिम्मेदारी देता है तो वह उस पर खरा उतरने की कोशिश करेंगे. 



टैग्स