ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

BJP के तीन नेताओं को मारने वाला आतंकी ढेर, सेना ने सैफुल्ला को मार गिराया

DESK : घाटी से इस वक्त की ताजा खबर सामने आ रही है. पिछले दिनों घाटी में बीजेपी के तीन नेताओं की हत्या करने वाले हिजबुल मुजाहिद्दीन के चीफ कमांडर सैफुल्ला को सेना ने एनकाउंटर म

BJP के तीन नेताओं को मारने वाला आतंकी ढेर, सेना ने सैफुल्ला को मार गिराया
First Bihar
2 मिनट

DESK : घाटी से इस वक्त की ताजा खबर सामने आ रही है. पिछले दिनों घाटी में बीजेपी के तीन नेताओं की हत्या करने वाले हिजबुल मुजाहिद्दीन के चीफ कमांडर सैफुल्ला को सेना ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया है. जम्मू कश्मीर में पुलिस और सुरक्षा बलों की तरफ से चलाए गए संयुक्त ऑपरेशन में चीफ कमांडर सैफुल्ला को मार गिराया गया है. सैफुल्ला को रियाज नायकों के मारे जाने के बाद हिजबुल चीफ कमांडर बनाया था.


जम्मू कश्मीर से आ रही जानकारी के मुताबिक सैफुल्लाह को श्रीनगर जिले के रंगरेथ इलाके में सुरक्षा बलों ने पहले घेरा और फिर उसे सरेंडर करने को कहा लेकिन जब उसने उसने फायरिंग शुरू कर दी तो सेना ने जवाबी कार्रवाई करते हुए, उसे एनकाउंटर में मार गिराया. फिलहाल रंगरेत में सेना का सर्च ऑपरेशन जारी है.


जम्मू कश्मीर के पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने कहा है कि 2 दिन पहले भारतीय जनता पार्टी के तीन नेताओं की हत्या के पीछे सैफुल्ला का ही हाथ था. बीजेपी नेताओं की हत्या में शामिल आतंकी अब्बास हिज्बुल से ही लश्कर में गया था और सेना ने 72 घंटे के अंदर बीजेपी नेताओं के हत्या के मामले में जवाबी एक्शन करते हुए आरोपियों को ढेर कर दिया है.