ब्रेकिंग
Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति✦Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति

बिस्कोमान में इस दिन Recounting, पूर्व अध्यक्ष ने इस पर क्या कहा जानिए?

बिस्कोमान के पूर्व अध्यक्ष डॉ. सुनील कुमार सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक पर यह लिखा है कि छिया: छिया: केंद्र और राज्य सरकार! चार दिन के बाद बिस्कोमान में पुन: Recounting का आदेश! चुल्लू भर पानी में डूब मरना चाहिए।

BIHAR
बिस्कोमान में पुनर्मतगणना
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

patna: सहकारी निर्वाचन प्राधिकार, सहकारिता मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली द्वारा बिस्कोमान (बिहार–झारखंड) के निदेशक मंडल के समूह "A" (सामान्य) तथा समूह "A" (SC/ST) के मत पत्रों की पुनर्मतगणना का आदेश जारी किया गया है। पुनर्मतगणना हेतु 01.02.2025 की तिथि निर्धारित की गई है। 


जिला पदाधिकारी, पटना–सह–निर्वाची पदाधिकारी बिस्कोमान, पटना ने कहा कि पुनर्मतगणना निर्धारित तिथि को पूर्वाह्न 11 बजे से श्री कृष्ण स्मारक भवन, गांधी मैदान, पटना में संपन्न होगी। इसके लिए उम्मीदवारों को निर्धारित तिथि को स्वयं या अभिकर्ता के माध्यम से निर्धारित स्थल पर ससमय उपस्थित रहने हेतु पत्र दिया गया है। 


जिलाधिकारी ने कहा कि कुछ प्रत्याशियों द्वारा अवैध मत–पत्रों की संख्या से प्राप्त मतों की संख्या में अंतर कम होने की आशंका से पुनर्मतगणना हेतु आवेदन दिया गया था। प्रत्याशी कमला तिरिया, अयोध्या प्रसाद चौधरी, मनोज कुमार एवं श्री नवेंद्र झा ने पुनर्मतगणना हेतु आवेदन दिया था। 


उनके आवेदन पत्रों को सहकारी निर्वाचन प्राधिकार, सहकारिता मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली को भेजा गया था। प्राधिकार के निर्णय के आलोक में 1 फरवरी को पुनर्मतगणना कराई जाएगी। पूरी प्रक्रिया की सीसीटीवी से निगरानी एवं वीडियोग्राफी कराई जाएगी। प्राधिकार के निदेश के आलोक में पूर्ण पारदर्शिता के साथ पुनर्मतगणना सुनिश्चित कराई जाएगी। इसे लेकर बिस्कोमान के पूर्व अध्यक्ष डॉ. सुनील कुमार सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक पर यह लिखा है कि छिया: छिया: केंद्र और राज्य सरकार! चार दिन के बाद बिस्कोमान में पुन: Recounting का आदेश! चुल्लू भर पानी में डूब मरना चाहिए। 


बिस्कोमान में इस दिन Recounting, पूर्व अध्यक्ष ने इस पर क्या कहा जानिए?

टैग्स