ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

भीषण गर्मी से घर से निकलना हुआ मुश्किल,इन जिलों में येलो अलर्ट जारी

PATNA : भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। मौसम का तापमान बढ़ने से लू का कहर भी जारी है। चिलचिलाती धूप और तपिश में उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल हैं। सुबह होते ही आसमा

भीषण गर्मी से घर से निकलना हुआ मुश्किल,इन जिलों में येलो अलर्ट जारी
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। मौसम का तापमान बढ़ने से लू का कहर भी जारी है। चिलचिलाती धूप और तपिश में उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल हैं। सुबह होते ही आसमान से आग बरसना शुरू हो जा रहा है। ऐसे में लोग घर से बाहर निकलने में परहेज कर रहे हैं। इसी कड़ी में मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।


मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के अंदर दो दिनों में लगभग तीन डिग्री तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हुई। सोमवार को अधिकतम तापमान 41.3 डिग्री सेल्सिय था, जो बुधवार को बढ़ कर 43 डिग्री पार गया। ऐसे में लोग लू से बचने के लिए प्रायः लोग घरों में दुबके हुए हैं। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार आठ व नौ जून यानी गुरुवार व शुक्रवार को और गर्मी बढ़ने की संभावना जतायी गई है। अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। विभाग के तरफ से जिन जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया है उसमें शेखपुरा, बांका, औरंगाबाद, कटिहार, पूर्णिया, भागलपुर, पटना, नालंदा, नवादा, गया शामिल है। 


वहीं, 10 जून शनिवार को 43 डिग्री, 11 जून रविवार को 42 डिग्री तथा 12 जून सोमवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया गया है।  मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि 10 से 12 जून तक आसमान में हल्के बादल छाये रहने तथा 12 जून को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश (बूंदाबांदी) होने की संभावना है। 


इधर, इस भीषण गर्मी और लू के कारण बाजारों में भी इक्के-दुक्के लोग ही दिख रहे हैं। जिन घरो में शादी विवाह का माहौल है, वे खासकर सुबह-शाम में ही मार्केट में खरीदारी कर रहे हैं। गर्मी के कारण हर जगह पेयजल की समस्या गहराती जा रही है।  मौसम की बेरुखी से किसान भी परेशान हैं. चिलचिलाती धूप में खेतों में काम करने से परहेज कर रहे हैं।  प्रचंड गर्मी से घरों में लगे कूलर बेअसर हो गये हैं, तो पंखों से गर्म हवा निकल रही है। मौसम विभाग ने लू की कहर को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने का सुझाव दिया है।