ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Birsa Munda 150th Jayanti:बिरसा मुंडा की जयंती पर जारी होगा 150 रुपये का सिक्का, भारत सरकार ने की घोषणा

PATNA : भारत सरकार भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर 150 रुपये का स्मारक सिक्का जारी करेगी। यह सिक्का शुद्ध चांदी का होगा और इसका वजन 40 ग्राम होगा। इसे भारत सरकार की मुंबई टकसा

Birsa Munda 150th Jayanti:बिरसा मुंडा की जयंती पर जारी होगा 150 रुपये का सिक्का, भारत सरकार ने की घोषणा
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : भारत सरकार भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर 150 रुपये का स्मारक सिक्का जारी करेगी। यह सिक्का शुद्ध चांदी का होगा और इसका वजन 40 ग्राम होगा। इसे भारत सरकार की मुंबई टकसाल ने तैयार किया है। सिक्के का कुल वजन 40 ग्राम और परिधि 44 मिलीमीटर की है। सिक्के के एक तरफ बिरसा मुंडा का प्रचलित चित्र है, जिसके ऊपर ¨हदी में भगवान बिरसा मुंडा जी की 150वीं जयंती लिखा है।


दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस पर बिरसा मुंडा स्मारक सिक्के का अनावरण कर सकते हैं। यह सिक्का आदिवासी नेता बिरसा मुंडा के शौर्य और बलिदान की स्मृति को सहेजेगा। आदिवासी जन चेतना के लोकनायक की 150वीं जयंती पर यह जारी होगा। 15 नवंबर को बिहार के जमुई जिले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर सकते हैं स्मारक सिक्का का अनावरण


जानकारी के मुताबिक अंग्रेजों के विरुद्ध जनजातीय विद्रोह उलगुलान का नेतृत्व कर जंगल-जमीन की लड़ाई लड़ने वाले आदिवासी जन चेतना के लोकनायक और भगवान बिरसा मुंडा के शौर्य और बलिदान की स्मृतियां स्मारक सिक्कों के माध्यम से भी सहेजी जाएंगी। भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के आर्थिक कार्य विभाग ने इस संबंध में गजट नोटिफिकेशन जारी किया है। सरकार आदिवासियों के भगवान और 'धरतीबा' के रूप में प्रसिद्ध बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर 150 रुपये मूल्य वर्ग का स्मारक सिक्का जारी करेगी।


इधर माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर 15 नवंबर को बिहार के जमुई जिले के खैरा प्रखंड स्थित बल्लोपुर गांव में होने वाले कार्यक्रम में सिक्के का अनावरण कर सकते हैं। यह सिक्का कभी प्रचलन में नहीं आएगा। 150 रुपये मूल्य वर्ग का यह सिक्का शुद्ध चांदी का है।