ब्रेकिंग
BIHAR: स्पा सेंटर पर स्पेशल क्राइम ब्रांच की रेड, सेक्स रैकेट का खुलासा, पकड़े गये 4 युवती और 2 युवक भरत तिवारी एनकाउंटर केस की न्यायिक जांच तेज, आरा में आयोग के कार्यालय पहुंचे रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा; गवाहों को जारी किया समनपटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..भारी बारिश के बीच दिल्ली में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत गिरी; मलबे में कई लोगों के दबने की आशंकाबिहार में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा, सरकारी भवनों पर लगेंगे 500 मेगावाट सोलर प्लांटBIHAR: स्पा सेंटर पर स्पेशल क्राइम ब्रांच की रेड, सेक्स रैकेट का खुलासा, पकड़े गये 4 युवती और 2 युवक भरत तिवारी एनकाउंटर केस की न्यायिक जांच तेज, आरा में आयोग के कार्यालय पहुंचे रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा; गवाहों को जारी किया समनपटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..भारी बारिश के बीच दिल्ली में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत गिरी; मलबे में कई लोगों के दबने की आशंकाबिहार में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा, सरकारी भवनों पर लगेंगे 500 मेगावाट सोलर प्लांट

बिल गेट्स ने की सीएम नीतीश से मुलाकात, स्वास्थ्य क्षेत्र में मिल रही मदद पर मुख्यमंत्री ने जताई खुशी

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही पटना से जहां माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स से सीएम नीतीश से मुलाकात की. बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने के लिए बिल

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही पटना से जहां माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स से सीएम नीतीश से मुलाकात की. बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने के लिए बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन की ओर से की जा रही मदद को लेकर मुख्यमंत्री ने खुशी जताई है. इस मौके पर उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी और स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय भी साथ दिखें. सीएम नीतीश ने बिल गेट्स को अंग वस्त्र और प्रतिक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया. 

बिल गेट्स ने की सीएम नीतीश से मुलाकात, स्वास्थ्य क्षेत्र में मिल रही मदद पर मुख्यमंत्री ने जताई खुशी

इस मुलाकात में बिहार के लिए स्वास्थ्य क्षेत्र में बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन की ओर से की जा रही मदद को मुख्यमंत्री ने काफी महत्वपूर्ण बताया. सीएम ने कहा कि लोक स्वास्थ्य क्षेत्र में  फाउंडेशन की सहभागिता पर वह काफी खुश हैं. बिहार सरकार राज्य के अंदर समाज कल्याण, स्वास्थ्य, कृषि और महिला सशक्तिकरण को और मजबूत बनाने के लिए फाउंडेशन के साथ साझेदारी को इच्छुक हैं.  


इस मौके पर बिल गेट्स और सीएम के बीच काफी देर तक बातचीत चली. गेट्स ने नीतीश सरकार की स्वास्थ्य, शिक्षा और मानव विकास से जुड़ी योजनाओं की तारीफ की. उन्होंने तमाम विकासकारी योजनाओं में हरसंभव मदद का आश्वासन भी दिया. बता दें कि गेट्स फाउंडेशन गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ, प्रसव और नवजात बच्चों के स्वास्थ के लिए काम करता आ रहा है. गेट्स ने कहा कि 20 सालों में बहुत ही काम संस्थाओं ने बिहार की तुलना में बीमारी और गरीबी के खिलाफ लड़ा है. बिहार में आज जन्म लेने वाले बच्चे की अपने पांचवे जन्मदिन तक पहुंचने की संभावना आज से दो दशक पहले जन्मी अपनी मां की तुलना में दोगुने से अधिक है.  


टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Rahul Singh

FirstBihar संवाददाता