ब्रेकिंग
PG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभागPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग

बिजली कंपनी का बड़ा निर्णय : अगर किया अधिक बिजली खपत, तो खुद बढ़ जाएगा लोड

PATNA : बिहार में अब तय लोड से अधिक बिजली का खपत करने वालों को बड़ा झटका लगने वाला है। बिजली कंपनी ने यह तय किया है कि उपभोक्ता यदि खुद से अपने खपत के आधार पर अपने कनेक्

बिजली कंपनी का बड़ा निर्णय : अगर किया अधिक बिजली खपत, तो खुद बढ़ जाएगा लोड
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA  : बिहार में अब तय लोड से अधिक बिजली का खपत करने वालों को बड़ा झटका लगने वाला है।  बिजली कंपनी ने यह तय किया है कि उपभोक्ता यदि खुद से अपने खपत के आधार पर अपने कनेक्शन का लोड नहीं बढ़ाते हैं तो वह स्वयं लोड को बढ़ा देगी। हालांकि, इससे पहले  इस बारे में बिजली उपभोक्ता के मोबाइल पर एक चेतावनी संदेश जरूर दिया जाएग। 


दरअसल, बिजली कंपनी पिछले कई महीनों से लगातार स्मार्ट प्री पेड मीटर में अधिक बिजली खपत होने की शिकायत मिलने से परेशान हो गया है। जिसके बाद बिजली कंपनी ने इस तरह की व्यवस्था की है। बिजली कंपनी के आला अधिकारियों ने कहा कि स्मार्ट प्री पेड़ मीटर को लेकर उपभोक्ताओं की यह शिकायत थी कि पूर्व की तुलना में उनका बिजली बिल अधिक हो जा रहा। रिचार्ज की राशि बहुत जल्द खत्म होने की बात कही जा रही थी। 


जिसके बाद, इसको लेकर जब  बिजली कंपनी ने संबंधित एजेंसी के साथ मिलकर जांच कराई तो यह बात सामने आया कि कई उपभोक्ता ने अपने  बिजली कनेक्शन के तहत जो लोड ले रखा है, उससे अधिक बिजली का खपत कर रहे हैं। खपत के क्रम में यूनिट बढ़ जाने के कारण यह समस्या आ रही है। कंपनी ने कहा कि कई मामलों में यह पाया गया कि दो-तीन लोवाट का लोड बढ़कर कभी चार तो कभी उससे भी अधिक हो जा रहा। ऐसा होने से उपभोक्ताओं को दंड का भुगतान करना पड़ रहा है। 


अब इसको लेकर बिजली कंपनी ने पहले ही यह प्रविधान किया है कि स्मार्ट प्री पेड मीटर के उपभोक्ता एक तय अवधि में आवेदन देकर अपना लौड़ बढ़ा लें। उक्त अवधि तक उन्हें किसी तरह की राशि दंड के रूप में नहीं देनी होगी। लेकिन,उपभोक्ताओं ने उस दौरान इसमें अधिक रूचि नहीं ली तो बिजली कंपनी ने यह तय कर लिया कि स्मार्ट प्री पेड मीटर के फीडबैक के आधार पर वह खुद संबंधित उपभोक्ता के लोड को बढ़ा देगी।