ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

बिजली कंपनी देगी जबरदस्त झटका, फिर बढ़ेगा इलेक्ट्रिसिटी बिल

PATNA : एक बार फिर से लोगों को इलेक्ट्रिसिटी बिल का झटका लगने वाला है. इस बार शहरी और ग्रामीण दोनों इलाके के लोगों को एक साथ झटका लगेगा. इसके लिए विद्युत कंपनियां पूरी तैयारी में ज

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : एक बार फिर से लोगों को इलेक्ट्रिसिटी बिल का झटका लगने वाला है. इस बार शहरी और ग्रामीण दोनों इलाके के लोगों को एक साथ झटका लगेगा. इसके लिए विद्युत कंपनियां पूरी तैयारी में जुट गई है. 

इस बार विद्युत कंपनियां बिजली की दर में बढ़ोतरी नहीं करेगी. इस साल सिर्फ फिक्स चार्ज में वृद्धि का प्रस्ताव है. प्रति किलोवाट की दर से चार्ज में बढ़ोतरी की जाएगी. 14 फरवरी को विद्युत भवन टू बिल्डिंग स्थित बिहार विद्युत विनियामक आयोग की तरफ से इस पर जनसुनवाई होगी. 

13 फरवरी को बिहार ग्रिड, ट्रांसमिशन कंपनी और एसएसडीसी पर जन सुनवाई करेगा. इसके बाद चार्ज में बढ़ोतरी का फैसला लेगा. बताया जा रहा है कि अभी शहरी क्षेत्र के घरेलू कंज्यूमर प्रतिकिलोवाट 40 रुपये देते हैं, जिन्हें बढ़ा कर 49 रुपये कर देने का प्रस्ताव है. वहीं ग्रामीण कंज्यूमर प्रतिकिलोवाट 20 रुपये देते हैं जिसे बढ़ा कर 24 रुपये कर देने का प्रस्ताव है. आयोग मार्च मध्य तर वृद्धि पर अपना फैसला सुना देगा, जिसके बाद सब तय हो जाएगा.