ब्रेकिंग
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस

बिजली बिल भरने में लापरवाही भारी पड़ेगी, लग जायेगा सरचार्ज

PATNA : बिहार में बिजली की नई दर लागू होने वाली है. 1 अप्रैल 2021 से 31 मार्च 2022 तक राज्य के करीब 1,66,60,541 उपभोक्ताओं पर इसका असर पड़ेगा. नए दर के मुताबिक़ सभी पोस्टपेड उपभोक्ता

बिजली बिल भरने में लापरवाही भारी पड़ेगी, लग जायेगा सरचार्ज
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में बिजली की नई दर लागू होने वाली है. 1 अप्रैल 2021 से 31 मार्च 2022 तक राज्य के करीब 1,66,60,541 उपभोक्ताओं पर इसका असर पड़ेगा. नए दर के मुताबिक़ सभी पोस्टपेड उपभोक्ताओं को बकाया बिल पर 1.5 फीसदी सरचार्ज देना होगा. इस प्रस्ताव को बिहार विद्युत विनियामक आयोग ने साउथ और नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी ने मंजूरी दे दी है. 


आपको बता दें कि अभी तक बिहार में बकाया बिजली बिल पर 1.25 फीसदी सरचार्ज था लेकिन कल से यानी कि 1 अप्रैल से उपभोक्ताओं को 1.5 फीसदी सरचार्ज देना होगा. अब मीटर रीडिंग कर बिलिंग होने के 15 दिन के अंदर बिजली बिल जमा नहीं करने पर 1.5 फीसदी सरचार्ज लगेगा और दो महीने से ज्यादा होने पर बिजली काटने की कार्रवाई होगी. 


वहीं, राज्य में अबतक रात के समय में उद्योग चलाने पर फायदा मिलता था. लेकिन 1 अप्रैल से दिन में उद्योग चलाने वालों को फायदा मिलेगा. स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने वाले उपभोक्ताओं को 1 अप्रैल से बिजली पर 3 फीसदी की छूट मिलनी शुरू हो जाएगी.