ब्रेकिंग
Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति✦Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति

BIHAR NEWS : बिहटा एयरपोर्ट से निकलिए और मेट्रो से पहुंचिए पटना, शुरू हुआ सर्वे; इसी साल बनेगी डीपीआर

BIHAR NEWS : बिहटा एयरपोर्ट को पटना मेट्रो रेल से जोड़ा जाएगा। पटना एयरपोर्ट को मेट्रो से जोड़ने के लिए रेलवे की पीएसयू कंपनी राइट्स यानी रेल इंडिया टेक्निकल एंड इकोनॉमिक सर्विस को असेसमेंट का जिम्मा दे दिया गया है।

BIHAR NEWS
पटना मेट्रो
© file photo
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

BIHAR NEWS : पटना मेट्रो को लेकर नया अपडेट सामने आया है। इसके तहत अब पटना मेट्रो पटना एयरपोर्ट और बिहटा तक चलेगी। इसके लिए जल्द ही डीपीआर तैयार की जाएगी। इसी साल अगस्त तक पटना में पहली मेट्रो रेल दौड़ाने का लक्ष्य है। हालांकि, अभी कई जगह काम अधूरे पड़े हैं जिन्हें पूरा करने की जरूरत है। लेकिन, अब यह प्लान बनाकर तैयार कर लिया गया है कि बिहटा-पटना एयरपोर्ट को मेट्रो का काम शुरू होगा। 


पटना और बिहटा एयरपोर्ट को पटना मेट्रो रेल से जोड़ा जाएगा। पटना एयरपोर्ट को मेट्रो से जोड़ने के लिए रेलवे की पीएसयू कंपनी राइट्स यानी रेल इंडिया टेक्निकल एंड इकोनॉमिक सर्विस को असेसमेंट का जिम्मा दे दिया गया है। वही बिहटा एयरपोर्ट को भी मेट्रो से जोड़ा जाएगा। पटना के डीएम डॉक्टर चंद्रशेखर  ने बताया कि बेटा एयरपोर्ट का ऑपरेशन शुरू होने के बाद दूसरे फेज में मेट्रो वहां तक पहुंचाने की योजना पर काम चल रहा। बिहटा एयरपोर्ट के लिए 191 एकड़ जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया चल रही है। इसके बाद यहां से बड़े विमान का ऑपरेशन होगा। 


बीते दिन वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने केंद्रीय बजट के दौरान पटना और बिहटा एयरपोर्ट के विस्तारीकरण और यात्रियों को विश्व स्तरीय सुविधा देने की बात कही है। उन्होंने बिहार में नए ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट बनाने की घोषणा की है। इस साल अक्टूबर-नवंबर में बिहार में विधानभा चुनाव होने हैं उससे पहले पेश किए गए देश के आम बजट में बिहार पर पूरा फोकस लग रहा है। वही नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री नितिन नवीन ने बताया कि पटना व बिहटा एयरपोर्ट को मेट्रो से जोड़ने की योजना पर काम चल रहा है इससे यात्रियों को आने - जाने में सुविधा होगी। पटना एयरपोर्ट को मेट्रो से जोड़ने के लिए रेलवे की पीएसयू कंपनी राइट्स यानी रेल इंडिया टेक्निकल एंड इकोनामिक सर्विस को असेसमेंट करने को कह दिया गया है। 


इधर, 1400 करोड़ की लागत से बनने वाले पटना एयरपोर्ट के निर्माण का काम इसी माह में पूरा हो जाएगा जबकि अप्रैल से ऑपरेशन शुरू होगा इसके बाद पीक आवर में इस एयरपोर्ट की क्षमता 1300 से बढ़कर 4500 हो जाएगी एक बार में यहां 11 विमान का पार्किंग होगा। वहीं वित्त मंत्री ने घोषणा की है कि पहली बार उद्यमी बनीं पांच लाख अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति महिला उद्यमियों के लिए नई योजना शुरू की जाएगी। इसके तहत अगले 5 सालों के दौरान उन्हें दो करोड़ रुपये का ऋण उपलब्ध कराया जाएगा।