ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

बिहटा में चोरों का बड़ा कारनामा, पैसे नहीं चुरा पाए तो उखाड़ ले गये एटीएम मशीन

PATNA : राजधानी पटना से सटे बिहटा में चोरों का आतंक लगातार जारी है. चोरी के बड़े बड़े कारनामे अंजाम दे रहे हैं. वहीं कल बीते रात चोरों ने बड़ा कारनामा किया. चोरों ने जब रुपए नहीं

बिहटा में चोरों का बड़ा कारनामा, पैसे नहीं चुरा पाए तो उखाड़ ले गये एटीएम मशीन
First Bihar
2 मिनट

PATNA : राजधानी पटना से सटे बिहटा में चोरों का आतंक लगातार जारी है. चोरी के बड़े बड़े कारनामे अंजाम दे रहे हैं. वहीं कल बीते रात चोरों ने बड़ा कारनामा किया. चोरों ने जब रुपए नहीं चुरा पाए तो पूरी एटीएम मशीन ही उखाड़कर अपनी गाड़ी में रख ले गए.


ये मामला बिहटा अमहारा स्थित आईडीबीआई बैंक का है. बीते रात अज्ञात चोर गाड़ी से आए और चोरों ने बैंक का एटीएम तोड़कर पहले पैसे निकलने के कोशिश की. वहीं पैसे नहीं निकली तो चोरों ने पूरा मशीन ही उखाड़कर अपने साथ ले गए. बताया जा रहा है कि इस एटीएम में करीब साढ़े पांच लाख रुपये थे. 


घटना की सूचना पर बिहटा पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है. घटना की सूचना मिलने पर सुबह करीब साढ़े आठ बजे आइडीबीआइ की स्‍थानीय शाखा के प्रबंधक घटनास्‍थल पर पहुंचे. उन्‍होंने बताया कि मशीन में करीब साढ़े पांच लाख रुपए कैश था. इधर, बिहटा पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए चोरों का सुराग हासिल करने की कोशिश कर रही है.


बता दें कि इससे पहले पटना जिले के फुलवारीशरीफ में भी एटीएम उखाड़कर ले जाने की घटना हो चुकी है. इस मामले में खाली मशीन बाद में अन्‍य जिले के पानी भरे गड्ढे से बरामद की गई थी. हालांकि चोरी गए कैश और चुराने वालों का अब तक पुलिस कुछ भी पता नहीं लगा सकी है.