ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

Patna News: पटना बना निवेश का नया हॉटस्पॉट, जमीन के दामों में लगी आग; बड़ी कंपनियां लगा रही फैक्ट्री

Patna News: ग्रेटर पटना के रूप में तेजी से उभरता बिहटा अब बिहार का रियल एस्टेट हॉटस्पॉट बन चुका है। कभी साधारण कस्बा समझा जाने वाला यह इलाका आज इंफ्रास्ट्रक्चर बूम की वजह से "सोने की खान" बन गया है।

Patna News
पटना न्यूज
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
3 मिनट

Patna News: ग्रेटर पटना के रूप में तेजी से उभरता बिहटा अब बिहार का रियल एस्टेट हॉटस्पॉट बन चुका है। कभी साधारण कस्बा समझा जाने वाला यह इलाका आज इंफ्रास्ट्रक्चर बूम की वजह से "सोने की खान" बन गया है। अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से लेकर आईआईटी-पटना जैसे संस्थानों की उपस्थिति, नए औद्योगिक क्षेत्र और बेहतर सड़क संपर्क ने न केवल यहां के जमीन की कीमतें बढ़ा दी हैं, बल्कि निवेशकों की नजरों में भी इसकी अहमियत कई गुना बढ़ा दी है।


पिछले 7–8 वर्षों में जमीन के दामों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी दर्ज की गई है। जहां एक समय बिहटा में प्रति कट्ठा जमीन 4–5 लाख रुपये में मिल जाती थी, वहीं अब यही जमीन 50 लाख से लेकर 1 करोड़ रुपये प्रति कट्ठा तक पहुंच चुकी है। खासकर खगौल-बिहटा एलिवेटेड रोड, फोरलेन सड़कों का निर्माण, और प्रस्तावित बिहटा-कन्हौली बस टर्मिनल ने क्षेत्र को पटना से नजदीक कर दिया है, जिससे डिमांड और प्राइस दोनों में उछाल आया है।


प्रॉपर्टी डीलरों और निवेशकों के अनुसार, पटना शहर की भीड़ और महंगे दामों से परेशान लोग अब बिहटा की ओर रुख कर रहे हैं। यहां पर कई नामी बिल्डरों के प्रोजेक्ट्स, अपार्टमेंट्स और टाउनशिप विकसित हो रहे हैं। बाहरी राज्य जैसे दिल्ली, मुंबई और पंजाब से भी निवेशक यहां जमीन खरीद रहे हैं, जिससे बाजार और तेजी से गरमाया है।


हालांकि इस विकास की चमक के पीछे आम आदमी की चिंता भी छिपी हुई है। जमीन की कीमतों ने मिडल क्लास और निम्न आय वर्ग के लोगों के लिए प्लॉट खरीदने का सपना दूर कर दिया है। ऐसे लोग जो 4–5 साल पहले खरीदने की सोच रहे थे, अब निराश हो चुके हैं। प्रॉपर्टी एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर समय रहते कोई रियल एस्टेट रेगुलेशन या आवासीय योजनाएं नहीं लाई गईं, तो बिहटा आम लोगों की पहुंच से बाहर हो जाएगा।


वहीं दूसरी ओर, स्थानीय युवाओं और व्यवसायियों के लिए ये विकास योजनाएं रोजगार और व्यापार के नए अवसर भी लेकर आ रही हैं। जैसे-जैसे इंटरनेशनल एयरपोर्ट और इंडस्ट्रियल जोन पूरी तरह से कार्यरत होंगे, वैसे-वैसे यहां मैन्युफैक्चरिंग, लॉजिस्टिक्स, एजुकेशन और रिटेल में भी तेज़ी से अवसर पैदा होंगे। इसके अलावा, कई प्राइवेट स्कूल, कॉलेज, कोचिंग संस्थान और हॉस्पिटल्स भी निर्माणाधीन हैं, जिससे सामाजिक ढांचा भी मजबूत हो रहा है।


सरकार की ओर से बायपास, नए ट्रांसपोर्ट हब और मेट्रो कनेक्टिविटी की योजना भी बिहटा को एक आधुनिक उपनगर में तब्दील करने की दिशा में संकेत देती है। रियल एस्टेट विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले 5–10 वर्षों में बिहटा पटना के नए सैटेलाइट टाउन के रूप में स्थापित हो जाएगा।


फिलहाल, बिहटा की जमीन उन लोगों के लिए सुनहरा निवेश मौका बन चुकी है, जो भविष्य की सोच रखते हैं। लेकिन, इसके साथ ही नीति-निर्माताओं को यह भी ध्यान देना होगा कि यह विकास समावेशी हो और आम आदमी का सपना सिर्फ सपना बनकर न रह जाए।