ब्रेकिंग
JDU विधायक पप्पू पांडेय को कोर्ट से बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर रोक बरकरारदिलीप जायसवाल की कुर्सी पर निशांत कुमार ने कर लिया कब्जा: शपथ ग्रहण में दिखा दिलचस्प नज़ाराहलवाई की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका; थाना के सामने शव रखकर किया बवाल1st Bihar जो कहता है वही होता है...बाकी सब हैं पीछे-पीछे, निशांत की खबर पर 100 फीसदी लगी मुहर, बने पावर सेंटर बिहार कैबिनेट विस्तार: गांधी मैदान में 32 मंत्रियों ने ली शपथ, पीएम मोदी. शाह, राजनाथ सिंह, सीएम सम्राट और नीतीश कुमार समेत तमाम NDA नेता मौजूदJDU विधायक पप्पू पांडेय को कोर्ट से बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर रोक बरकरारदिलीप जायसवाल की कुर्सी पर निशांत कुमार ने कर लिया कब्जा: शपथ ग्रहण में दिखा दिलचस्प नज़ाराहलवाई की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका; थाना के सामने शव रखकर किया बवाल1st Bihar जो कहता है वही होता है...बाकी सब हैं पीछे-पीछे, निशांत की खबर पर 100 फीसदी लगी मुहर, बने पावर सेंटर बिहार कैबिनेट विस्तार: गांधी मैदान में 32 मंत्रियों ने ली शपथ, पीएम मोदी. शाह, राजनाथ सिंह, सीएम सम्राट और नीतीश कुमार समेत तमाम NDA नेता मौजूद

बिहार में डेंगू का कहर जारी, ब्लड बैंकों में बढ़ी प्लेटलेट्स की मांग

PATNA: बिहार में डेंगू का कहर लगातार जारी है। पटना में ऐसा कोई इलाका नहीं है जहां डेंगू के मरीज नहीं है। हर कोई इस बीमारी से परेशान है। चाहें वह बच्चा हो या बुजुर्ग। इस बीमार का अस

बिहार में डेंगू का कहर जारी, ब्लड बैंकों में बढ़ी प्लेटलेट्स की मांग
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार में डेंगू का कहर लगातार जारी है। पटना में ऐसा कोई इलाका नहीं है जहां डेंगू के मरीज नहीं है। हर कोई इस बीमारी से परेशान है। चाहें वह बच्चा हो या बुजुर्ग। इस बीमार का असर पर्व और त्योहार पर भी पड़ रहा है। डेंगू के शिकार लोगों का दुर्गा पूजा और दशहरा तो खराब हो ही गया अब दीवाली और छठ कैसे मने इस लेकर कुछ लोग चिंतित हैं क्यों कि डेंगू कई इलाकों में फैल चुका है।


बुखार से ग्रसित होने के कारण लोग दीवाली में घरों की सफाई भी नहीं कर पा रहे हैं। आज 16 अक्टूबर हो गया है अब गिन चुनकर एक हफ्ता समय बच गया है। कोरोना के दो साल बाद लोगों के बीच त्योहार का माहौल बना था जिसे डेंगू ने बिगाड़ कर रख दिया है। डॉक्टरों के पास भी मरीजों की भारी भीड़ दिख रही है। रात के 12 बजे तक डॉक्टर मरीज देखने के लिए क्लिनिक में बैठ रहे हैं। 


इस बीमारी ने लोगों का जीना दुश्वार कर दिया है। यही नहीं बढ़ते केसेज के बाद ब्लड बैंकों में प्लेटलेट्स की मांग बढ़ गयी है। राजधानी पटना की स्थिति भयावह हो गयी है। हर घर में आपकों एक ना एक डेंगू का मरीज मिल जाएगा। पटना में डेंगू मरीजों की संख्या अब 4000 के पार हो गयी है। तेजी से यह अपना पैर पसार रहा है। डेंगू के मामले बढ़ने से अस्पतालों में भी मरीजों की संख्या बढ़ गयी है। जिसके कारण प्लेटलेट्स की मांग भी बढ़ गयी है। 

टैग्स

संबंधित खबरें