ब्रेकिंग
शराबबंदी पर प्रशांत किशोर ने CM सम्राट पर बोला हमला, कहा..'इनसे बिहार में कुछ बेहतरी की उम्मीद मत कीजिए'UP Election 2027: 'अकेले BJP को नहीं रोक सकते, साथ आओ', ओवैसी ने विपक्षी दलों को दिया गठबंधन का ऑफरफर्स्ट बिहार की खबर का बड़ा असर: सरकारी स्कूल में बार-बालाओं के डांस पर कार्रवाई, प्रभारी प्रधानाध्यापक सस्पेंड, आयोजकों के खिलाफ FIR दर्ज'मटन खाकर बटन खोलें' भोजपुरी के अश्लील गाने पर मुखिया पति का बार-डांसरों के साथ वीडियो वायरल, नोट बांटते आपत्तिजनक अंदाज में दिखेBIHAR के पूर्व CM भोला पासवान शास्त्री को भारत रत्न देने की मांग, पटना में प्रतिमा-म्यूजियम की भी मांग, आंदोलन की चेतावनीशराबबंदी पर प्रशांत किशोर ने CM सम्राट पर बोला हमला, कहा..'इनसे बिहार में कुछ बेहतरी की उम्मीद मत कीजिए'UP Election 2027: 'अकेले BJP को नहीं रोक सकते, साथ आओ', ओवैसी ने विपक्षी दलों को दिया गठबंधन का ऑफरफर्स्ट बिहार की खबर का बड़ा असर: सरकारी स्कूल में बार-बालाओं के डांस पर कार्रवाई, प्रभारी प्रधानाध्यापक सस्पेंड, आयोजकों के खिलाफ FIR दर्ज'मटन खाकर बटन खोलें' भोजपुरी के अश्लील गाने पर मुखिया पति का बार-डांसरों के साथ वीडियो वायरल, नोट बांटते आपत्तिजनक अंदाज में दिखेBIHAR के पूर्व CM भोला पासवान शास्त्री को भारत रत्न देने की मांग, पटना में प्रतिमा-म्यूजियम की भी मांग, आंदोलन की चेतावनी

बिहार में फिर बदला मौसम का मिजाज: पटना समेत कई जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश, रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी

Bihar Weather Update: बिहार में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। पटना समेत कई जिलों में तेज आंधी और बारिश हुई है। मौसम विभाग ने वज्रपात और भारी बारिश को लेकर रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

Bihar Weather Update
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Weather Update: बिहार में एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदल गया है। राजधानी पटना समेत राज्य के कई जिलों में तेज आंधी के सात बारिश हुई है। मौसम विभाग ने कई जिलों में बारिश और वज्रपात को लेकर रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है और लोगों से बारिश के दौरान सतर्क रहने की अपील की है।


आईएमडी ने दरभंगा, पूर्वी चंपारण, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, शिवहर, सीतामढ़ी, औरंगाबाद, गया, अरवल, जहानाबाद, पटना, भोजपुर, बक्सर में बारिश और वज्रपात को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है जबकि वैशाली, नालंदा, सारण, बांका समेत कई जिलों में बारिश को लेकर तत्कालीक ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।


मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, इन जिलों में तेज मेघ गर्जन, वज्रपात, ओलावृष्टि और तेज हवा के साथ बारिश होने की संभावना है। ऐसे में लोगों से अपील की गई है कि वे सतर्क और सावधान रहें। अगर खुले में हैं तो तुरंत किसी पक्के मकान में शरण ले लें। पेड़ और बिजली के खंभों से दूर रहें। किसान खेतों में न जाएं और मौसम सामान्य होने का इंतजार करें।


बता दें कि बिहार में पिछले कुछ दिनों से बारिश और वज्रपात के साथ साथ तेज आंधी का दौर शुरू है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिनों में राज्य में ऐसे ही हालात बने रहेंगे। बारिश के कारण भीषण गर्मी से लोगों को राहत जरूर मिली है हालांकि राज्य के कई जिलों में भारी जान माल की क्षति भी हुई है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता