ब्रेकिंग
‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहराव‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहराव

Bihar Weather: बिहार में समय से पहले ही गर्मी दिखाने लगी तेवर, अभी से हीट वेव जैसे हालात, तापमान पहुंचा 41.4°C के पार

Bihar Weather: बक्सर गुरुवार को राज्य का सबसे गर्म शहर रहा। यहां अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन का सर्वाधिक है।

 Bihar Weather
बिहार में समय से पहले ही गर्मी दिखाने लगी तेवर
© सांकेतिक तस्वीर
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
2 मिनट

Bihar Weather: समय से पहले ही बिहार में गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिये हैं। मार्च में ही हीट वेव जैसे हालात हैं, जिसके कारण गर्मी से लोग बेहाल हैं। राज्य के कई जिलों में तापमान 40°C के पार पहुंच चुका है, जिससे लू जैसी स्थिति बन रही है। बक्सर में सबसे अधिक तापमान 41.4°C दर्ज किया गया।


मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, अगले 2-3 दिनों में दक्षिणी और पश्चिमी बिहार के कई हिस्सों में गर्म हवाएं चल सकती हैं, जिससे तापमान में 3°C तक की वृद्धि हो सकती है। वहीं राज्य के कुछ हिस्सों में 30 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का भी अनुमान है। 27 मार्च को बिहार का सबसे गर्म जिला बक्सर रहा, जहां पारा 41.4°C तक पहुंच गया। इसके अलावा, खगड़िया (40.6°C), जीरादेई (40°C), औरंगाबाद (39.7°C), शेखपुरा (39.6°C), मधुबनी (39.5°C), गोपालगंज (39.1°C) और गया, जमुई व बांका (39°C) तापमान दर्ज किया गया।


मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ और ऊपरी वायुमंडलीय परिवर्तन के चलते गर्मी तेजी से बढ़ रही है। मध्य पाकिस्तान और उसके आसपास ऊपरी हवा का चक्रवात बना हुआ है, जिससे बिहार सहित उत्तर भारत में तापमान बढ़ रहा है, और मार्च के महीने में ही लू जैसे हालात पैदा हो गये हैं। 

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता