ब्रेकिंग
अमोनिया गैस रिसाव से बड़ा हादसा: सीफूड फैक्ट्री में 7 मजदूरों की मौत, 10 से अधिक की हालत गंभीरजेडीयू की बैठक में निशांत कुमार की बढ़ी भूमिका, नेताओं ने बताया पार्टी का भविष्यपटना में करोड़ों की ठगी का खुलासा: शातिर पति-पत्नी ने 27 पुलिसकर्मियों से ठग लिए 6 करोड़, फर्जी फाइनेंस कंपनी खोलकर लगाया चूनादो युवकों की मौत पर सदर अस्पताल में बवाल, हॉस्पिटल मैनेजर की पिटाई; परिजनों का आरोप- जिंदा लाए थे, इलाज नहीं मिलाजेडीयू की राष्ट्रीय परिषद बैठक में नीतीश कुमार के अध्यक्ष पद पर लगी मुहर, उमेश कुशवाहा को तीसरी बार प्रदेश अध्यक्ष की कमान अमोनिया गैस रिसाव से बड़ा हादसा: सीफूड फैक्ट्री में 7 मजदूरों की मौत, 10 से अधिक की हालत गंभीरजेडीयू की बैठक में निशांत कुमार की बढ़ी भूमिका, नेताओं ने बताया पार्टी का भविष्यपटना में करोड़ों की ठगी का खुलासा: शातिर पति-पत्नी ने 27 पुलिसकर्मियों से ठग लिए 6 करोड़, फर्जी फाइनेंस कंपनी खोलकर लगाया चूनादो युवकों की मौत पर सदर अस्पताल में बवाल, हॉस्पिटल मैनेजर की पिटाई; परिजनों का आरोप- जिंदा लाए थे, इलाज नहीं मिलाजेडीयू की राष्ट्रीय परिषद बैठक में नीतीश कुमार के अध्यक्ष पद पर लगी मुहर, उमेश कुशवाहा को तीसरी बार प्रदेश अध्यक्ष की कमान

Bihar Weather: आज बिहार के इन जिलों में भारी बारिश की संभावना, IMD का अलर्ट जारी

Bihar Weather: बिहार के कई जिलों में बिजली गिरने का अलर्ट, किशनगंज समेत 5 जिलों में भारी बारिश। पटना का तापमान 35.3°C, अगले 5 दिनों में गिरावट के आसार..

Bihar Weather
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar Weather: मौसम विभाग ने रविवार को बिहार के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी की है। इसमें पटना समेत आसपास के इलाके शामिल हैं। विभाग के अनुसार रविवार को किशनगंज, पूर्णिया, सुपौल, अररिया और कटिहार जैसे सीमांचल के पांच जिलों में भारी वर्षा हो सकती है। दक्षिण-पश्चिम बिहार से सटे झारखंड के ऊपर बना चक्रवाती परिसंचरण इस बदलाव का मुख्य कारण है। इससे अगले पांच दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री की गिरावट आने की संभावना है। उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों को अब राहत मिलने की उम्मीद है, लेकिन वज्रपात से सावधानी बरतने की भी सलाह दी गई है।


बीते 24 घंटों में राज्य के विभिन्न हिस्सों में अच्छी बारिश दर्ज की गई है। पश्चिम चंपारण के सिकटा में सबसे ज्यादा 66.8 मिमी वर्षा हुई। अन्य प्रमुख स्थानों पर अररिया के रानीगंज में 57.2 मिमी, दरभंगा के जाले में 36.4 मिमी, पूर्वी चंपारण के आदापुर में 33.2 मिमी, किशनगंज के ठाकुरगंज में 27.8 मिमी, गयाजी के इमामगंज में 25.6 मिमी और रोहतास के दिनारा में 21.6 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। बक्सर में 13 मिमी, सुपौल के बीरपुर में 12 मिमी और अरवल के कलेर में 10.4 मिमी वर्षा हुई।


प्रमुख शहरों के तापमान की बात करें तो पटना में अधिकतम 35.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 28.2 डिग्री रहा। गयाजी में अधिकतम 34 डिग्री और न्यूनतम 25.6 डिग्री, भागलपुर में 34.4 डिग्री अधिकतम और 27.5 न्यूनतम, जबकि मुजफ्फरपुर में 31.8 डिग्री अधिकतम तथा 26.6 डिग्री न्यूनतम दर्ज किया गया। समस्तीपुर के पूसा में राज्य का सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री रहा।