ब्रेकिंग
जमुई की घटना पर भड़के तेज प्रताप, सरकार से पूछा सवाल, कहा..जवाब नहीं मिला तो करेंगे भूख हड़तालइंसानियत जिंदा है: सांप को मुंह में लेकर युवक ने दिया CPR, बचा ली जान, देखिये पूरा वीडियोजमुई छेड़खानी कांड पर बोले JDU नेता, 'छिटपुट घटना घटती है…', विपक्ष ने साधा निशानाUPSC Success Story: 3 बार प्रीलिम्स में मिली नाकामी... चौथी कोशिश में हासिल की AIR 28, जानिए कैसे IAS बनीं प्राची हनीकौन है मोतिहारी का वो 'कंस' जो वैश्य नेताओं को खत्म कर रहा ? BJP के पूर्व सांसद का किस बड़े नेता पर है सीधा इशारा....जमुई की घटना पर भड़के तेज प्रताप, सरकार से पूछा सवाल, कहा..जवाब नहीं मिला तो करेंगे भूख हड़तालइंसानियत जिंदा है: सांप को मुंह में लेकर युवक ने दिया CPR, बचा ली जान, देखिये पूरा वीडियोजमुई छेड़खानी कांड पर बोले JDU नेता, 'छिटपुट घटना घटती है…', विपक्ष ने साधा निशानाUPSC Success Story: 3 बार प्रीलिम्स में मिली नाकामी... चौथी कोशिश में हासिल की AIR 28, जानिए कैसे IAS बनीं प्राची हनीकौन है मोतिहारी का वो 'कंस' जो वैश्य नेताओं को खत्म कर रहा ? BJP के पूर्व सांसद का किस बड़े नेता पर है सीधा इशारा....

Bihar Weather Update: बिहार में बहला मौसम का मिजाज, राजधानी पटना समेत कई जिलों में आंधी के साथ बारिश

Bihar Weather Update: राजधानी पटना समेत बिहार के कई जिलों में बारिश के कारण मौसम खुशनुमा हो गया है. मौसम विभाग की तरफ से बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया था.

Bihar Weather Update
बिहार में मौसम का बदला मिजाज
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Weather Update: राजधानी पटना समेत बिहार के कई जिलों में तेज आंधी के साथ हुए बारिश के कारण मौसम का मिजाज बदल गया है। बारिश के कारण लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग ने बारिश को लेकर पहले ही अलर्ट जारी कर रखा था। वहीं आपदा प्रबंधन विभाग ने भी लोगों से बारिश के दौरान सावधानी बरतने की अपील की थी।


दरअसल, मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य के कुछ जिलों में बारिश के को लेकर येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया था। मौसम विभाग की तरफ से भोजपुर जिले के कुछ इलाकों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश, मेघ गर्जन, वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया था और लोगों से बारिश के दौरान सतर्कता बरतने की अपील की गई थी।


इसके साथ ही सारण, वैशाली, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल, बक्सर, जहानाबाद के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया था। इसके साथ ही आपदा प्रबंधन विभाग की तरफ से पटना में बारिश को लेकर लोगों को अलर्ट किया गया था। बारिश के दौरान वह आपदा प्रबंधन विभाग की तरफ से जारी निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई थी।


वहीं मौसम विभाग ने भी लोगों बारिश को लेकर लोगों को अलर्ट किया था। बारिश के कारण पटना समेत राज्य के कुछ जिलों का मौसम सुहाना हो गया है और भीषण गर्मी से राहत मिली है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता