ब्रेकिंग
नेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानक

Bihar Weather Update: बिहार में बारिश खत्म,अब बढ़ेगा तापमान...लोगों को सताएगी गर्मी, IMD का लेटेस्ट अपडेट जानकर टेंशन में आ जाएंगे

Bihar Weather Update: बिहार में आज से अगले तीन-चार दिनों तक दिन के अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री तक की वृद्धि की संभावना है। अब रात में भी ठंड का एहसास नहीं होगा।

Bihar Weather Update
बिहार में बारिश खत्म,अब बढ़ेगा तापमान
© google
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
3 मिनट

Bihar Weather Update: बिहार में बारिश खत्म हो चुकी है और गर्मी बढ़ने वाली है। सोमवार से तापमान में वृद्धि होने की संभावना है। अगले तीन-चार दिनों तक तापमान में तीन से चार डिग्री की वृद्धि हो सकती है। राज्य के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी वृद्धि होने की संभावना है। वहीं बारिश और ठंडी हवा की संभावनाएं नहीं दिख रही हैं।


दरअसल पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश अब थम गई है। IMD (भारत मौसम विज्ञान विभाग) के अनुसार, आज से तापमान में वृद्धि होगी। लोगों को कड़ी धूप और गर्मी का सामना करना पड़ेगा। राज्य में अगले कुछ दिनों तक तापमान सामान्य से अधिक रहने का अनुमान है। दरअसल, पिछले तीन-चार दिनों में बिहार के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। तेज हवाएं भी चलीं। इस वजह से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट आई। हालांकि, तापमान सामान्य से दो से तीन डिग्री अधिक रहा। लेकिन, सोमवार से मौसम फिर बदलने वाला है।


मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन-चार दिनों में दिन के तापमान में तीन से चार डिग्री की वृद्धि हो सकती है। रात के तापमान में भी एक से तीन डिग्री की वृद्धि होने का अनुमान है। तापमान बढ़ने से दिन और रात में ठंड महसूस नहीं होगी। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, असम और उसके आसपास समुद्र तल से डेढ़ किलोमीटर ऊपर एक चक्रवातीय परिसंचरण का क्षेत्र बना हुआ है। इसके अलावा, उत्तर प्रदेश के ऊपर भी वायुमंडल में चक्रवातीय परिसंचरण का क्षेत्र बना हुआ है। इस वजह से बिहार में अगले पांच दिनों तक बारिश और ठंडी हवा की संभावना नहीं है। इसलिए तापमान में वृद्धि का अनुमान है।



रविवार को जारी मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, बीते 24 घंटों में तापमान बहुत ज्यादा बढ़ा नहीं रहा। दक्षिण और उत्तर बिहार दोनों क्षेत्रों में तापमान अनुकूल रहा। राज्य में सबसे अधिक तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस गोपालगंज में दर्ज किया गया है। सबसे कम न्यूनतम तापमान 12.1 डिग्री सेल्सियस अगवानपुर सहरसा में दर्ज किया गया है। राजधानी पटना में अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। न्यूनतम तापमान पटना सहित दक्षिण बिहार के अधिसंख्य जिलों में 20 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया। आज से और ज्यादा वृद्धि होने की संभावना है।

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता