ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

Bihar weather update : बिहार के मौसम पर 'जेट स्ट्रीम' का नहीं दिख रहा असर! जानिए ठंड को लेकर IMD का लेटेस्ट अपडेट

Bihar weather : बिहार में मौसम को लेकर हाल के दिनों में जेट स्ट्रीम यानी तेज ठंडी हवाओं की आशंका जताई जा रही थी। लेकिन मौसम विभाग ने अगले 5 दिन राज्य में इसका असर न पड़ने की संभावन

Bihar weather update : बिहार के मौसम पर 'जेट स्ट्रीम' का नहीं दिख रहा असर! जानिए ठंड को लेकर IMD का लेटेस्ट अपडेट
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

Bihar weather : बिहार में मौसम को लेकर हाल के दिनों में जेट स्ट्रीम यानी तेज ठंडी हवाओं की आशंका जताई जा रही थी। लेकिन मौसम विभाग ने अगले 5 दिन राज्य में इसका असर न पड़ने की संभावना जताई है। 


बिहार का मौसम अगले कुछ दिन तक सामान्य रहेगा इस दौरान ठंड के बढ़ने की कोई संभावना नजर नहीं आ रही है। बात अगर अधिकतम तापमान की करें तो राज्य में शनिवार को गोपालगंज और सीतामढ़ी का पुपरी सबसे ज्यादा गर्म रहा। यहां का अधिकतम तापमान 28.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान डेहरी में दर्ज किया गया जो कि 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


पिछले कई दिनों से कहा जा रहा था कि जेट स्ट्रीम के चलते हाड़ कंपा देने वाली सर्दी पड़ेगी। लेकिन हुआ उल्टा, पटना मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार राज्य में अगले 5 दिन तापमान में किसी बदलाव की संभावना नहीं है। पटना समेत राज्य के सभी जिलों में अधिकतम तापमान 24 से 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। वहीं बात अगर न्यूनतम तापमान की करें तो ये 8 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।



पटना मौसम विज्ञान केंद्र से जारी अपडेट के अनुसार फिलहाल 26 दिसंबर तक राज्य के कुछ जगहों पर कोहरा रह सकता है। इसके अलावा मौसम विभाग की ओर से कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। इन पांच दिनों के दौरान राज्य के कुछ हिस्सों में कोहरा रह सकता है, लेकिन शीत लहर जैसी मौसमी परिस्थितियों की गुंजाइश न के बराबर है।


इधर उम्मीद जताई जा रही है कि बिहार में जल्द ही कड़ाके की ठंड पड़ेगी? इस पर फिलहाल मौसम विभाग की ओर से कोई अपडेट नहीं आया है। इन पांच दिनों तक फिलहाल बिहार को राहत ही रहेगी। माना जा रहा है कि साल के अंत में थोड़ी तेज ठंड का सामना करना पड़ सकता है, हालांकि अभी इसी पुष्टि नहीं की गई है।