ब्रेकिंग
जमुई की घटना को लेकर जन सुराज ने उठाए कानून-व्यवस्था पर सवाल, आरोपियों पर कार्रवाई के साथ-साथ पीड़ित छात्र-छात्रा की सुरक्षा की मांगमधुबनी में ननिहाल आए 6 साल के बच्चे की मौत, मामी पर हत्या का आरोप; बोरे में मिला शवतेजप्रताप यादव की अलमारी में 20 लाख रूपये कैश कहां से आये? हाईकोर्ट में उठा सवाल, पूर्व पीए मोतीलाल यादव की गिरफ्तारी पर लगी रोक बिहार के भूमिहीन परिवारों को मिलेगा वासभूमि का पर्चा, 22 सितंबर से सभी पंचायतों में लगेंगे विशेष शिविरमुजफ्फरपुर में 27 लाख की बैंक डकैती मामले में 5 दोषियों को उम्रकैद, कोर्ट ने लगाया भारी जुर्मानाजमुई की घटना को लेकर जन सुराज ने उठाए कानून-व्यवस्था पर सवाल, आरोपियों पर कार्रवाई के साथ-साथ पीड़ित छात्र-छात्रा की सुरक्षा की मांगमधुबनी में ननिहाल आए 6 साल के बच्चे की मौत, मामी पर हत्या का आरोप; बोरे में मिला शवतेजप्रताप यादव की अलमारी में 20 लाख रूपये कैश कहां से आये? हाईकोर्ट में उठा सवाल, पूर्व पीए मोतीलाल यादव की गिरफ्तारी पर लगी रोक बिहार के भूमिहीन परिवारों को मिलेगा वासभूमि का पर्चा, 22 सितंबर से सभी पंचायतों में लगेंगे विशेष शिविरमुजफ्फरपुर में 27 लाख की बैंक डकैती मामले में 5 दोषियों को उम्रकैद, कोर्ट ने लगाया भारी जुर्माना

Bihar Weather Report : होली में बढ़ेगा गर्मी का पारा, मौसम विज्ञान केंद्र की चेतावनी

Bihar Weather Report : होली के मौके पर लोगों को अब बढ़ती गर्मी को झेलने के लिए तैयार रहना होगा, मौसम में बदलाव आने के संकेत मिलने शुरू हो गए हैं.

Bihar Weather Report
holi
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

Bihar Weather Report : बिहार में मौसम अब करवट लेना शुरू कर चुकी है, होली के मौके पर लोगों को गर्मी प्रकोप झेलना पड़ सकता है, यहाँ से अब गर्मी का पारा बढ़ता ही चला जाएगा. अगले कुछ दिनों में तापमान में 3-4 डिग्री की बढ़ोत्तरी की संभावना है.


मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 12 मार्च से पश्चिमी हिमालय में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रीय होने की संभावना बनी हुई है. जिसका प्रभाव बिहार में भी देखने को मिल सकता है. कहा जा रहा है कि आगे 5 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में भी 3° वृद्धि तक के आसार बने हुए हैं.


बताते चलें कि सोमवार को पटना का मौसम सामान्य बना रहा. इस दौरान पटना के साथ-साथ 15   अन्य शहरों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई. जहाँ अधिकतम तापमान के मामले में गोपालगंज टॉप पर रहा, यहाँ का अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री दर्ज किया गया.


जबकि पटना का अधिकतम तापमान 31.1° दर्ज किया गया है. बात करें आने वाले दिनों की.. विशेषकर होली की तो इस दौरान अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री रहने वाला है. ऐसा प्रदेश के कई जिलों में देखने को मिल सकता है. जनता को अब गर्मी झेलने के लिए अपनी कमर कस लेनी चाहिए.