ब्रेकिंग
Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति✦Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति

Bihar Weather: सरस्वती पूजा तक बारिश का अलर्ट, बदलेगा मौसम का मिजाज

3 फरवरी को सरस्वती पूजा है इस दिन पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी, मैदानी इलाकों में बारिश होने की संभावना है। इस दौरान सर्द पछुआ हवा चलगी जिसके कारण न्यूनतम तापमान में गिरावट आने से ठंड में वृद्धि होगी। 6 फरवरी को मौसम में बदलाव होगा।

BIHAR
मौसम का बदला मिजाज
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

Bihar Weather: मौसम विभाग ने फरवरी के पहले हफ्ते में बिहार में बारिश की संभावना जतायी है। इस दौरान फरवरी में मौसम का मिजाज बदलेगा। मौसम विभाग की माने तो 1 और 3 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाला है। 01 फरवरी को सक्रिय होने वाला विक्षोभ कमजोर है लेकिन 3 फरवरी से सक्रिय होने वाले विक्षोभ के शक्तिशाली होने की संभावना है।


जिससे बिहार का मौसम प्रभावित हो सकता है। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के बाद पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश होने की संभावना है। जिसे लेकर मौसम विभाग ने लोगों को अलर्ट करने को कहा है। 3 फरवरी को सरस्वती पूजा है इस दिन पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी, मैदानी इलाकों में बारिश होने की संभावना है। 


इस दौरान सर्द पछुआ हवा चलगी जिसके कारण न्यूनतम तापमान में गिरावट आने से ठंड में वृद्धि होगी। हालांकि इस दौरान शीत लहर जैसे हालात उत्पन्न नहीं होंगे। वही 6 फरवरी को पश्विमी विक्षोभ समाप्त होने के बाद मौसम में बदलाव की भी संभावना जतायी जा रही है। बिहार के पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, सीतामढ़ी, सुपौल, मधुबनी, सहरसा, मधेपुरा, किशनगंज, अररिया,पूर्णिया और कटिहार जिलों में 3 फरवरी तक घना कुहासा रहेगा। इसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। 

टैग्स