ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Bihar Weather : होली से पहले बिगड़ने वाला है मौसम, इन जिलों में दिखेगा विशेष प्रभाव

Bihar Weather : 8 मार्च के बाद से बिहार के इन 6 जिलों में मौसम बिगड़ने वाला है। तापमान में कमी आने की संभावना। लोगों से सावधान रहने की अपील।

bihar weather update
bihar weather update
© GOOGLE
Viveka Nand
2 मिनट

Bihar Weather : बिहार के लगभग 6 जिलों में आने वाले समय में मौसम बिगड़ने वाला है। करीब 6 जिलों में इसका प्रभाव देखने को मिलेगा। इस दौरान लोगों से सावधान रहने की अपील की गई है। मौसम बिगड़ने के कारण तापमान में भारी कमी आने की संभावना बनी रहेगी।


तेज हवाएं और बारिश

वहीं अगले एक से दो दिनों के अंदर ही इसका आभास लोगों को होना शुरू हो जाएगा। इस दौरान तेज हवाएं लगभग 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से चलेंगी। पूर्वानुमान के अनुसार 8 मार्च को 6 जिलों में बारिश होने के आसार हैं। जो लोगों की मुश्किलें बढ़ाएंगी। वहीं किसानों को इससे विशेष नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।


ये जिले होंगे प्रभावित

इन जिलों में पूर्णिया, कटिहार, जमुई, बांका, भागलपुर, कटिहार इत्यादि शामिल हैं। इन जिलों के कुछ स्थानों पर बारिश के साथ वज्रपात की भी संभावना है। जिस वजह से येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है। बताते चलें कि इसका असर अभी से ही देखने को मिलने लगा है।


मौसम में बदलाव, तापमान में गिरावट

मौसम में अचानक यह बदलाव पटना सहित अधिसंख्य भागों में तापमान के गिरने का कारण बना है। इस दौरान सबसे कम तापमान पुपरी सीतामढ़ी में दर्ज किया गया। यहाँ का तापमान 10.5 डिग्री जबकि पटना का तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


कहीं फीका ना पड़ जाए होली का रंग

बताते चलें कि मौसम के इस अपडेट के साथ आने वाले समय में लोगों को गर्म कपड़ों की आवश्यकता फिर से महसूस होगी। इस दौरान उन्हें बाहर निकलते वक़्त अतिरिक्त सावधानी बरतनी होगी। वज्रपात और बारिश तेज हवाओं के साथ मिलकर तापमान को गिराने का काम करेगी। देखना होगा कि क्या इस बार मौसम होली के रंग को फीका करती है या उससे पहले मौसम में सुधार देखने को मिलता है।