ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

Bihar Weather: बिहार से मानसून के विदा होते ही ठंड ने दी दस्तक, इस दिन के बाद तापमान में भारी गिरावट

Bihar Weather: बिहार में ठंड की शुरुआत, 17 अक्टूबर तक कहीं कोई बारिश नहीं, पटना में आज तापमान 21-31°C के बीच रहेगा। इस दिन से सर्दी बढ़ने की संभावना..

Bihar Weather
प्रतीकात्मक
© Meta
Deepak Kumar
Deepak Kumar
3 मिनट

Bihar Weather: बिहार में अब मौसम ने अपना नया रंग दिखाना शुरू कर दिया है। यहां बारिश का दौर पूरी तरह से थम चुका है और सुबह व शाम की हवाओं में ठंड की हल्की सिहरन घुलने लगी है। गांवों की गलियों में ओस की चमक और खेतों पर हल्का कोहरा सर्दी की दस्तक का संदेश दे रहा है।


दिन के समय धूप खिलती है जो मौसम को सुहावना बनाए रखती है, लेकिन जैसे ही शाम होती है, ठंडी हवाएं चलने लगती हैं। मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया है कि बिहार से दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की विदाई शुरू हो चुकी है। अगले 3-4 दिनों में यानी 14-15 अक्टूबर तक पूरे राज्य से मानसून पूरी तरह चला जाएगा। इसका मतलब है कि अब बारिश की संभावना खत्म हो चुकी है और 17 अक्टूबर तक मौसम शुष्क ही रहेगा।


पटना, गया, दरभंगा, भागलपुर और पूर्णिया जैसे शहरों में सुबह और शाम को हल्की ठंड महसूस हो रही है। ग्रामीण इलाकों में सुबह कोहरा छाने लगा है, यह नदियों और खेतों के आसपास ज्यादा दिखता है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि उत्तर-पश्चिम से आने वाली शुष्क हवाओं ने मानसून को पूरी तरह दबा दिया है। अक्टूबर के चौथे हफ्ते से ये हवाएं और तेज होंगी, जिससे रात का तापमान 2-3 डिग्री तक गिर सकता है। अभी हवा में नमी 70-80% के बीच है, लेकिन बारिश न होने से ये धीरे-धीरे कम होगी और ठंड का असर बढ़ेगा। वैज्ञानिकों का अनुमान है कि इस बार सर्दी सामान्य से थोड़ी ज्यादा तीखी हो सकती है तो उस हिसाब से तैयारी अभी से शुरू कर देनी चाहिए।


आज पटना में तापमान सुबह 21 डिग्री से शुरू होकर दिन में 31 डिग्री तक जाएगा और औसतन 29 डिग्री के आसपास रहेगा। गया में भी तापमान 21 से 31 डिग्री के बीच रहेगा, लेकिन रातें हल्की ठंडी होंगी। मुजफ्फरपुर में भी अधिकतम 31 डिग्री और न्यूनतम 21 डिग्री के करीब रहेगा, जहां सुबह कोहरे का असर ज्यादा होगा। पूर्णिया में भी दिन का तापमान 31 डिग्री तक चढ़ सकता है, लेकिन रात में यह 21 डिग्री तक गिरेगा। भागलपुर का भी यही हाल रहने वाला है।