ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

Bihar Weather: बिहार में अगले 4 दिन भयंकर बारिश का प्रकोप, IMD ने लोगों को किया सावधान

Bihar Weather: बिहार में मानसून टर्फ लाइन के कारण अगले चार दिन तक भारी बारिश और 30-40 किमी/घंटा की तेज हवाओं का दौर जारी रहेगा। पटना, शेखपुरा, औरंगाबाद, भभुआ, भोजपुर समेत कई जिलों में IMD का अलर्ट।

Bihar Weather
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar Weather: बिहार में मानसून ने फिर से रफ्तार पकड़ ली है, जिसके चलते कई जिलों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग ने अगले तीन से चार दिनों तक इस स्थिति के बने रहने की चेतावनी जारी की है। शुक्रवार को राजधानी पटना समेत कई जिलों में झमाझम बारिश ने लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत दी, लेकिन तेज हवाओं, मेघगर्जन और वज्रपात के खतरे को देखते हुए सावधानी बरतने की अपील की गई है।


मौसम विभाग के अनुसार मानसून टर्फ लाइन मध्य बिहार से होकर गुजर रही है, जिसके कारण मौसम में यह बदलाव देखा जा रहा है। इस टर्फ लाइन के प्रभाव से बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।


मौसम विज्ञान केंद्र, पटना ने शनिवार, 26 जुलाई को पटना, शेखपुरा, औरंगाबाद, भभुआ (कैमूर), भोजपुर, बेगूसराय, रोहतास, जहानाबाद, बक्सर, नालंदा, अरवल, लखीसराय, नवादा और गया में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात और तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने किसानों और आम लोगों से खुले मैदानों, पेड़ों के नीचे और बिजली के उपकरणों से दूर रहने की सलाह दी है।


इधर लगातार बारिश के कारण गंगा, कोसी, गंडक और बूढ़ी गंडक जैसी नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है, जिससे बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। खासकर पटना, गया, जहानाबाद और मुंगेर जैसे क्षेत्रों में नदियों का जलस्तर चेतावनी रेखा को पार कर चुका है। प्रशासन ने बाढ़ की आशंका को देखते हुए तटीय इलाकों में निगरानी बढ़ा दी है और एनडीआरएफ व एसडीआरएफ की टीमें तैनात की गई हैं।