ब्रेकिंग
70 वर्षीय महिला की गोली मारकर हत्या, पहले भी परिवार के दो लोगों का हो चुका है मर्डर; जांच के लिए SIT गठितपटना के ऑटो स्टैंड में दो गुटों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग, मुखिया के बेटे समेत दो लोगों को लगी गोलीभरत भूषण तिवारी एनकाउंटर के विरोध में जन सुराज का कैंडल मार्च, दोषी अधिकारियों की गिरफ्तारी की मांगअमोनिया गैस रिसाव से बड़ा हादसा: सीफूड फैक्ट्री में 7 मजदूरों की मौत, 10 से अधिक की हालत गंभीरजेडीयू की बैठक में निशांत कुमार की बढ़ी भूमिका, नेताओं ने बताया पार्टी का भविष्य70 वर्षीय महिला की गोली मारकर हत्या, पहले भी परिवार के दो लोगों का हो चुका है मर्डर; जांच के लिए SIT गठितपटना के ऑटो स्टैंड में दो गुटों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग, मुखिया के बेटे समेत दो लोगों को लगी गोलीभरत भूषण तिवारी एनकाउंटर के विरोध में जन सुराज का कैंडल मार्च, दोषी अधिकारियों की गिरफ्तारी की मांगअमोनिया गैस रिसाव से बड़ा हादसा: सीफूड फैक्ट्री में 7 मजदूरों की मौत, 10 से अधिक की हालत गंभीरजेडीयू की बैठक में निशांत कुमार की बढ़ी भूमिका, नेताओं ने बताया पार्टी का भविष्य

Bihar Weather: बिहार के दर्जन भर जिलों में आज होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

Bihar Weather: पटना समेत 13 जिलों में भारी बारिश को लेकर जारी हुआ अलर्ट। बाढ़-ठनका का खतरा, गंगा-कोसी उफान पर। तापमान में कमी आई मगर लोगों का जीना हुआ मुश्किल..

Bihar Weather
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
3 मिनट

Bihar Weather: सितंबर का यह महीना बिहार के लिए बारिश की वजह से कई आफत लेकर आया है। रविवार से शुरू हुई लगातार वर्षा ने पूरे राज्य को भिगो दिया है और सोमवार को भी हालात जस के तस बने हुए हैं। पटना समेत गया, भोजपुर, मुंगेर, समस्तीपुर, किशनगंज जैसे कई जिलों में भारी बारिश का दौर जारी है। भारतीय मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि अगले पांच दिनों तक यह सिलसिला रुकेगा नहीं, जिससे नदियों का जलस्तर बढ़ने और बाढ़ का खतरा गहरा गया है। उमस भरी गर्मी से तो राहत मिली, लेकिन अब जलजमाव और यातायात की समस्याएं सिरदर्द बन गई हैं।


आईएमडी की मानें तो पूर्वोत्तर बांग्लादेश और असम के ऊपर बना चक्रवाती तंत्र तथा बंगाल की खाड़ी में सक्रिय लो-प्रेशर एरिया ने बिहार के मौसम को पूरी तरह हिला दिया है। समुद्र से आने वाली नमी के कारण बारिश का यह दौर 20 सितंबर तक जारी रह सकता है। रविवार को पटना में सुबह सामान्य रही, लेकिन दोपहर बाद आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई जो रात भर चली। इसी तरह गया, जहानाबाद और भोजपुर में भी बादलों ने डेरा डाल लिया। पटना का अधिकतम तापमान 30-32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 24-26 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।


मौसम विभाग ने 13 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है, जहां अति भारी वर्षा की आशंका है। इनमें किशनगंज, अररिया, पश्चिम चंपारण, गोपालगंज, वैशाली, सारण, समस्तीपुर, खगड़िया प्रमुख हैं। वहीं पटना, मुंगेर, भोजपुर, बेगूसराय और शेखपुरा में भी मध्यम से भारी बारिश जारी रहेगी। ठनका गिरने का खतरा सबसे ज्यादा उत्तर और दक्षिण बिहार के ग्रामीण इलाकों में है। गंगा, कोसी और बागमती नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है, उत्तराखंड की बारिश का असर भी यहां दिख रहा है।


यह बारिश किसानों के लिए दोधारी तलवार है। धान की फसल को फायदा तो हो रहा है, लेकिन ज्यादा पानी से डूबने का डर भी सता रहा है। शहरों में जलभराव से सड़कें तालाब बन गई हैं, और गांवों में कटाव शुरू हो गया है। आईएमडी ने 25 जिलों के लिए लाइटनिंग अलर्ट भी जारी किया है। राज्य सरकार ने आपदा प्रबंधन टीमों को अलर्ट कर दिया है, लेकिन सतर्कता ही मुख्य हथियार है। पर्निया और कोसी डिवीजन में 15-16 सितंबर को फिर बारिश की संभावना है।