ब्रेकिंग
Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति✦Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति

Bihar Weather: बिहार में ठंड को लेकर पढ़िए क्या है अपडेट, इन आठ जिलों घने कोहरे का मौसम विभाग ने किया अलर्ट

Bihar Weather:बिहार में ठंड को लेकर मौसम विभाग ने एक बार फिर से अपडेट शेयर किया है. मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत के पर्वतीय इलाकों में एक नया पश्चिमी विक्षोभ पहुंचा है. जिससे पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी और उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में बारि

bihar weather
bihar weather
User1
3 मिनट

Bihar Weather मौसम विभाग ने बिहार में एक बार  फिर से ठंड के लौटने की संभावना व्यक्त किया है. मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार शाम या शुक्रवार से बिहार में तेज सर्द उत्तर-पश्चिम हवा चलने की संभावना है. इससे बिहार में न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने  की संभावना है. उत्तर भारत के पर्वतीय इलाकों पर एक नया पश्चिमी विक्षोभ पहुंचा है, जिससे पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी और उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में बारिश का पूर्वानुमान है.छह फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढ़ने का पूर्वानुमान है.

सर्द पछुआ हवा बढ़ाएगी ठंड

बिहार में इस वर्ष कड़ाके की ठंड का असर देखने को नहीं मिला.मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के मजबूत नहीं होने की वजह से ऐसा हुआ. जनवरी में कुछ दिनों को छोड़कर इस सीजन कड़ाके की ठंड का अभाव रहा. फरवरी में भी तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है. इस वजह से दिन में तो लोगों को गर्मी महसूस हो रही है. सुबह और शाम गुलाबी ठंड  है. लेकिन, मौसम विभाग ने बिहार के मौसम को लेकर  एक बार फिर से अपडेट किया है. मौसम विभाग का कहना है कि 6 फरवरी से सर्द पछुआ हवाओं के बहाव तेज होगा. इस वजह से तापमान में गिरावट होगी. बिहार में लोगों को ठंड महसूस होगी. कहीं कहीं आसमान में बादल भी दिख सकते हैं.


इन जिलों में छाया रहेगा कोहरा

पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चम्पारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा और पूर्णिया जिलों के एक या दो जगहों पर हल्के से मध्यम स्तर का कुहासा छाया रहने की संभावना है. हालांकि धूप निकलने से इसका असर तुरंत खत्म हो जाएगा. अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक बने रहने का पूर्वानुमान है. 6 फरवरी से तापमान में 2-3°C की गिरावट की संभावना है. राज्य के अधिकांश भागों में 6 फरवरी से मध्यम से तेज गति की पछुआ हवा चलने का पूर्वानुमान है.