ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतराBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतरा

Bihar Weather: बाढ़ और बारिश से त्रस्त है बिहार, आज इन जिलों में मूसलाधार वर्षा की चेतावनी

Bihar Weather: बिहार में मूसलाधार बारिश और गंगा नदी के उफान ने पटना, बक्सर, भागलपुर समेत कई जिलों में बाढ़ का खतरा बढ़ा दिया है। 19 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी..

Bihar Weather
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar Weather: बिहार इन दिनों मूसलाधार बारिश और नदियों के उफान की दोहरी मार झेल रहा है। शुक्रवार देर रात से पटना, बक्सर, भागलपुर और उत्तर बिहार के कई जिलों में तूफान के साथ भारी बारिश ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। गंगा नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है, जिसके चलते पटना सिटी में गुरुद्वारा तक और बक्सर में स्टेट हाइवे पर पानी बह रहा है। ऐसे में मौसम विभाग ने अब 19 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का रेड अलर्ट जारी किया है, जबकि 25 जिलों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। बेगूसराय, सुपौल और खगड़िया जैसे जिले बाढ़ की चपेट में हैं और कई निचले इलाकों में पानी घुस चुका है।


पटना में गंगा का जलस्तर खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। दीघा घाट पर 51.62 मीटर और गांधी घाट पर 50.20 मीटर जलस्तर दर्ज किया गया जो खतरे के निशान से क्रमशः 117 सेमी और 160 सेमी ऊपर है। बक्सर में 43 सेमी, मनेर में 148 सेमी और भागलपुर में गंगा का जलस्तर भी खतरे के निशान से ऊपर है, जिससे रिहायशी इलाकों में भी पानी भर गया है। कोसी, बागमती और गंडक जैसी नदियां भी उफान पर हैं और बराह व बीरपुर बराज से क्रमशः 94,775 और 1.19 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से बाढ़ का खतरा और बढ़ गया है। प्रशासन ने निचले इलाकों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने और राहत कार्य शुरू कर दिए हैं।


मौसम विभाग के अनुसार भागलपुर, कटिहार, पूर्णिया, किशनगंज, अररिया, सुपौल, मधुबनी, सीतामढ़ी और शिवहर में आज दिनभर मूसलाधार बारिश और वज्रपात की संभावना है। दक्षिण बिहार के जिलों जैसे पटना और बक्सर में भी बारिश का दौर जारी रहेगा। बंगाल की खाड़ी से नम हवाओं और सक्रिय मानसूनी टर्फ लाइन के कारण अगले कुछ दिनों तक बारिश की गतिविधियां तेज रहेंगी।