ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

Bihar Weather Alert: बिहार में अभी और गिरेगा पारा, बढ़ जाएगा कोहरा और कनकनी; जानिए.. मौसम का हाल

PATNA: बिहार में ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में पछुआ हवाओं के कारण तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा र

Bihar Weather Alert: बिहार में अभी और गिरेगा पारा, बढ़ जाएगा कोहरा और कनकनी; जानिए.. मौसम का हाल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार में ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में पछुआ हवाओं के कारण तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है।


राजधानी पटना सहित पूरे राज्य में ठंड ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सुबह के समय आंशिक से मध्यम कोहरे के साथ कनकनी का अहसास हो रहा है। सोमवार को राज्य के कई हिस्सों में कोहरा छाया रहा और न्यूनतम तापमान में गिरावट देखी गई।


विशेष रूप से, रोहतास के डेहरी में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया, जो राज्य में सबसे कम था। पटना का न्यूनतम तापमान भी 0.8 डिग्री सेल्सियस कम होकर 14.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।


आने वाले तीन दिनों में तापमान में कोई विशेष बदलाव की संभावना नहीं है, लेकिन इसके बाद न्यूनतम तापमान में एक से तीन डिग्री तक और गिरावट होने की उम्मीद है। इससे ठंड और बढ़ सकती है। अधिकतम तापमान में भी थोड़ी कमी आ सकती है।