ब्रेकिंग
WhatsApp मैसेज पर 1 अक्टूबर से लगेगा 14 पैसे का चार्ज? जानें आम यूजर्स पर पड़ेगा या नहीं असर✦मुजफ्फरपुर में बड़ा हादसा: नहर में डूबने से मां-बेटी समेत 3 महिलाओं की मौत, एक अस्पताल में भर्ती✦विनय बिहारी के समर्थन में उतरे कांग्रेस विधायक अभिषेक रंजन, फोन पर सम्राट चौधरी के आश्वासन के बाद धरना समाप्त✦गयाजी में युवक-युवती से बदसलूकी और मारपीट का VIDEO वायरल, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा✦बेगूसराय होटल कांड के मुख्य आरोपी रोहित की गिरफ्तारी की खबर, नेपाल बॉर्डर इलाके से पुलिस ने दबोचा!✦WhatsApp मैसेज पर 1 अक्टूबर से लगेगा 14 पैसे का चार्ज? जानें आम यूजर्स पर पड़ेगा या नहीं असर✦मुजफ्फरपुर में बड़ा हादसा: नहर में डूबने से मां-बेटी समेत 3 महिलाओं की मौत, एक अस्पताल में भर्ती✦विनय बिहारी के समर्थन में उतरे कांग्रेस विधायक अभिषेक रंजन, फोन पर सम्राट चौधरी के आश्वासन के बाद धरना समाप्त✦गयाजी में युवक-युवती से बदसलूकी और मारपीट का VIDEO वायरल, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा✦बेगूसराय होटल कांड के मुख्य आरोपी रोहित की गिरफ्तारी की खबर, नेपाल बॉर्डर इलाके से पुलिस ने दबोचा!

बिहार में 16 अगस्त को मौसम: 12 जिलों में आंधी-बारिश और वज्रपात का ऑरेंज-येलो अलर्ट

Bihar Weather Alert: बिहार में 16 अगस्त को मौसम बदलने के आसार हैं। मोतिहारी, बेतिया, गोपालगंज, सीवान और सारण समेत 12 जिलों में आंधी, बारिश और वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

Bihar Weather Alert
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Weather Alert: बिहार में रविवार, 16 अगस्त को मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने उत्तर बिहार के कई जिलों में आंधी, बारिश, मेघगर्जन और वज्रपात को लेकर चेतावनी जारी की है। IMD के अनुसार, 16 अगस्त को बिहार में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ मौसम सक्रिय रह सकता है।



मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, उत्तर-पश्चिम और उत्तर-मध्य बिहार के जिलों में मॉनसूनी गतिविधियां अपेक्षाकृत तेज रह सकती हैं। इस दौरान तेज हवाओं के साथ बारिश और मेघगर्जन की संभावना है। कुछ स्थानों पर हवा की रफ्तार करीब 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। आकाशीय बिजली गिरने का खतरा भी बना रहेगा।



16 अगस्त को पूर्वी चंपारण (मोतिहारी), पश्चिमी चंपारण (बेतिया), गोपालगंज, सीवान और सारण (छपरा) में खराब मौसम को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में रहने वाले लोगों को मौसम खराब होने के दौरान विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग ने लोगों से आंधी और वज्रपात के दौरान पक्के मकान में शरण लेने तथा पेड़, बिजली के खंभों और अन्य खुले स्थानों से दूर रहने की अपील की है।



उत्तर बिहार के सात अन्य जिलों में भी मौसम खराब रहने की संभावना है। इनमें दरभंगा, समस्तीपुर, वैशाली, मुजफ्फरपुर, शिवहर, सीतामढ़ी और मधुबनी शामिल हैं। इन जिलों के कुछ इलाकों में बारिश, आंधी, मेघगर्जन और वज्रपात की स्थिति बन सकती है।



राजधानी पटना में रविवार को आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। शहर के कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी या हल्की बारिश हो सकती है, हालांकि भारी बारिश की संभावना कम बताई गई है। दिन का तापमान करीब 34 डिग्री और रात का तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।



उत्तर बिहार की तुलना में दक्षिण बिहार में अगले 24 घंटे के दौरान भारी बारिश की संभावना कम है। कोसी, सीमांचल और पूर्वी बिहार में भी मॉनसूनी गतिविधियां कमजोर रहने के आसार हैं।



पिछले कुछ दिनों से बिहार के कई हिस्सों में बारिश की कमी के कारण तापमान में बढ़ोतरी महसूस की जा रही है। शनिवार, 15 अगस्त को भी राज्य के ज्यादातर हिस्सों में बारिश नहीं हुई। पटना, गया, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, मोतिहारी, दरभंगा और पूर्णिया समेत कई जिलों में लोगों को बारिश का इंतजार रहा।



हालांकि, IMD के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 16 अगस्त से बिहार में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं और 16 से 19 अगस्त के बीच राज्य में व्यापक बारिश की संभावना बनी हुई है। 

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता