ब्रेकिंग
एक ही दुल्हन से शादी करने बारात लेकर पहुंच गये दो दूल्हे, फिर क्या हुआ जानिये?दरभंगा में गैस सिलेंडर ब्लास्ट: 3 की मौत 8 झुलसे, खाना बनाने के दौरान धमाकापुरानी रंजिश में मासूम की गला रेतकर हत्या, पड़ोसी पर घर के इकलौते चिराग को बुझाने का आरोपदारोगा की पत्नी की संदिग्ध मौत मामले में आया नया मोड़, मायकेवालों का बड़ा आरोप, थाने की महिला SI के साथ था पति का अफेयरबिहार के यूनिवर्सिटी हॉस्टल से कारतूस तस्करी के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश, 200 गोलियों के साथ दो तस्कर गिरफ्तारएक ही दुल्हन से शादी करने बारात लेकर पहुंच गये दो दूल्हे, फिर क्या हुआ जानिये?दरभंगा में गैस सिलेंडर ब्लास्ट: 3 की मौत 8 झुलसे, खाना बनाने के दौरान धमाकापुरानी रंजिश में मासूम की गला रेतकर हत्या, पड़ोसी पर घर के इकलौते चिराग को बुझाने का आरोपदारोगा की पत्नी की संदिग्ध मौत मामले में आया नया मोड़, मायकेवालों का बड़ा आरोप, थाने की महिला SI के साथ था पति का अफेयरबिहार के यूनिवर्सिटी हॉस्टल से कारतूस तस्करी के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश, 200 गोलियों के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Bihar Weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से तापमान में गिरावट के आसार

Bihar Weather : मौसम विभाग की ताजा जानकारी के मुताबिक, अगले कुछ दिनों में बिहार के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा, लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से तापमान में हल्की गिरावट जरूर दर्ज की जा सकती है।

Bihar Weather
बिहार में मौसम का हाल
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
3 मिनट

Bihar Weather : बिहार में इन दिनों मौसम का रुख कुछ अलग नजर आ रहा है। पछुआ हवाओं के प्रभाव से जहां मौसम शुष्क बना हुआ है, वहीं कई शहरों में तापमान सामान्य से ऊपर पहुंच गया है। मौसम विभाग की ताजा जानकारी के मुताबिक, अगले कुछ दिनों में बिहार के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा, लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से तापमान में हल्की गिरावट जरूर दर्ज की जा सकती है। 


पछुआ हवाओं ने बढ़ाई गर्मीलोगों की परेशानी में इजाफा

बिहार में पछुआ हवाओं का असर साफ दिख रहा है। इन हवाओं के कारण मौसम शुष्क होने के साथ-साथ तापमान में भी उछाल देखा गया है। मौसम विज्ञान केंद्र, पटना के अनुसार, प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में सतही हवाओं की गति 10-20 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की संभावना है। कुछ इलाकों में यह झोंके के साथ 30 किलोमीटर प्रति घंटा तक भी पहुंच सकती है। 


शनिवार को राजधानी पटना और आसपास के इलाकों में सुबह तेज हवाएं चलीं, लेकिन दोपहर होते-होते सूरज की तपिश ने लोगों को परेशान कर दिया। दोपहर 1 बजे से 3 बजे के बीच लू जैसी स्थिति बनी रही। पटना का न्यूनतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री अधिक 23.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 2.5 डिग्री की गिरावट के साथ 36.1 डिग्री सेल्सियस रहा।


अगले 5 दिन स्थिर रहेगा मौसम

मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले पांच दिनों तक बिहार के तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा। मौसम सामान्य बना रहेगा, लेकिन गर्मी और शुष्क हवाओं से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद कम है। इस दौरान बिहार के कई शहरों में तापमान सामान्य से ऊपर बना रहेगा।


बांका-राजगीर सबसे गर्मअरवल में सबसे कम तापमान

शनिवार को बांका और राजगीर में सबसे अधिक 37.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जो बिहार के सबसे गर्म शहर रहे। वहीं, अरवल में सबसे कम 17.9 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। बीते 24 घंटों में पटना सहित ज्यादातर जिलों में अधिकतम तापमान में गिरावट देखी गई, लेकिन नालंदा, गोपालगंज, मुंगेर, भागलपुर, कटिहार, पूर्णिया, फारबिसगंज और सुपौल में यह स्थिर रहा।


वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर, 48-72 घंटों में राहत की उम्मीद

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में सक्रिय वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर अब बिहार में भी दिखेगा। इससे ठंडी हवाएं चलेंगी, जिसके चलते अगले 48-72 घंटों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट हो सकती है। हालांकि, यह राहत ज्यादा दिनों तक नहीं टिकेगी और तीन दिन बाद मौसम फिर से बदल सकता है।


प्रमुख शहरों का तापमान

यहां कुछ प्रमुख शहरों के तापमान की जानकारी दी जा रही है:

पटना: अधिकतम 36.1°C, न्यूनतम 22.8°C  

गया: अधिकतम 36.8°C, न्यूनतम 21.0°C  

भागलपुर: अधिकतम 36.8°C, न्यूनतम 23.6°C  

मुजफ्फरपुर: अधिकतम 35.2°C, न्यूनतम 24.7°C

इस खबर के बारे में
Deepak Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Deepak Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें