ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

Patna Weather: 10-15 दिसंबर तक कड़ाके की ठंड की चेतावनी, पछुया हवा चलने से बढ़ेगी कनकनी

PATNA: बिहार में 10 से 15 दिसंबर तक कड़ाके की ठंड की चेतावनी मौसम विभाग ने जारी की है। पछुआ हवा चलने से कनकनी बढ़ेगी। न्यूनतम तापमान लुढक कर 06℃ से 08℃ के बीच पहुंच सकता है। इ

Patna Weather: 10-15 दिसंबर तक कड़ाके की ठंड की चेतावनी, पछुया हवा चलने से बढ़ेगी कनकनी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार में 10 से 15 दिसंबर तक कड़ाके की ठंड की चेतावनी मौसम विभाग ने जारी की है। पछुआ हवा चलने से कनकनी बढ़ेगी। न्यूनतम तापमान लुढक कर 06℃ से 08℃ के बीच पहुंच सकता है। इस दौरान सुबह और शाम में कुहासा छाया रहेगा। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क और सावधान रहने की अपील की है। 


मौसम विभाग की माने तो इस हफ्ते बिहार में कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है। कई जिलों में घना कोहरा छाया रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ और एक चक्रवातीय परिसंचरण की वजह से बिहार में मौसम बदला है। तेज पछुआ हवाओं की वजह से बिहार में ठंड बढ़ रही है। 10 से 15 दिसंबर तक ऐसी ही स्थिति बनी रह सकती है। कई जिलों में तापमान 12-16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। 


कल 10 दिसंबर को पटना का अधिकत्तम तापमान 25℃ और न्यूनतम तापमान 15℃ रहने की संभावना है। 6 बजकर 25 मिनट पर सूर्योदय और 5 बजे सूर्यास्त होगा। वही 11 दिसंबर को पटना का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहेगा और 6 बजकर 26 मिनट पर सूर्योदय और 5 बजे सूर्यास्त होगा। 12 दिसंबर को भी 24 और 13 डिग्री सेल्सियस पटना का तापमान रहेगा। 12 दिसंबर को सूर्योदय 6 बजकर 26 मिनट पर और सूर्यास्त 5 बजे होगा। वही 13 दिसंबर को अधिकत्तम तापमान 24 और न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस रहेगा। वही 13 दिसंबर को सूर्योदय 6 बजकर 27 मिनट और सूर्यास्त 5 बजकर 1 मिनट पर होगा। 

टैग्स