ब्रेकिंग
बंटी यादव हत्याकांड: तेजस्वी यादव ने परिवार को 5 लाख का चेक दिया, बच्चों की पढ़ाई और नौकरी में मदद का ऐलानमुजफ्फरपुर के पूर्व मेयर समीर कुमार डबल मर्डर केस में बड़ा फैसला, साक्ष्य के अभाव में 6 आरोपी बरीबिहार में शराबबंदी का हाल देखिये, दरभंगा में करोड़ों की विदेशी शराब जब्त ‘ढह गया है एजुकेशन सिस्टम’, झारखंड के JPSC-JSSC छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का बड़ा बयानजेन जी हमारी पीढ़ी से ज्यादा ईमानदार और देशभक्त, उन्हें चाहिए तार्किक जवाब, मोहन भागवत का बड़ा बयान..“Gen Z हमारे अपने लोग हैं”बंटी यादव हत्याकांड: तेजस्वी यादव ने परिवार को 5 लाख का चेक दिया, बच्चों की पढ़ाई और नौकरी में मदद का ऐलानमुजफ्फरपुर के पूर्व मेयर समीर कुमार डबल मर्डर केस में बड़ा फैसला, साक्ष्य के अभाव में 6 आरोपी बरीबिहार में शराबबंदी का हाल देखिये, दरभंगा में करोड़ों की विदेशी शराब जब्त ‘ढह गया है एजुकेशन सिस्टम’, झारखंड के JPSC-JSSC छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का बड़ा बयानजेन जी हमारी पीढ़ी से ज्यादा ईमानदार और देशभक्त, उन्हें चाहिए तार्किक जवाब, मोहन भागवत का बड़ा बयान..“Gen Z हमारे अपने लोग हैं”

Bihar Election 2025: बिहार में वोटर लिस्ट पुनरीक्षण के दौरान कर्मियों के तबादले पर रोक, मुख्य सचिव ने दिए सख्त निर्देश

Bihar Election 2025: बिहार में 2025 के विधानसभा चुनावों की तैयारी के तहत विशेष गहन मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम शुरू, मुख्य सचिव ने इस कार्य से जुड़े कर्मियों के तबादले पर रोक लगाने का निर्देश दिया।

Bihar Election 2025
प्रतिकात्मक
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच भारत निर्वाचन आयोग द्वारा कराए जा रहे विशेष गहन मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम 2025 को सफल बनाने के लिए राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। चुनाव आयोग के निर्देश पर इस कार्यक्रम में शामिल कर्मियों के तबादले पर रोक लगा दी गई है।


इस संबंध में मुख्य सचिव अमृतलाल मीणा ने सभी प्रमंडलीय आयुक्तों और डीएम को निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह कार्यक्रम राष्ट्रीय महत्व का है और सबसे पहले बिहार में लागू किया जाना है, इसलिए इसमें शामिल अधिकारियों और कर्मचारियों की 100 प्रतिशत उपलब्धता सुनिश्चित की जानी चाहिए।


मुख्य सचिव ने निर्देश दिया है कि निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, बीएलओ सुपरवाइजर और बीएलओ की भूमिका इस कार्यक्रम में अत्यंत महत्वपूर्ण है। इन पदों पर कार्यरत शिक्षक, विकास मित्र, आंगनबाड़ी सेविका, कचहरी सचिव, पंचायत सचिव और टोला सेवकों के तबादले फिलहाल नहीं किए जाएंगे।


उन्होंने यह भी कहा कि जिन कर्मियों को इस कार्यक्रम से जोड़ा गया है, उनके विभागीय कार्यों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। मुख्य सचिव ने स्पष्ट किया कि इस कार्यक्रम की सफलता के लिए हर आवश्यक कदम उठाए जाएं।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता