ब्रेकिंग
पटना की सफाई व्यवस्था चरमराई, हड़ताल पर गए नगर निगम के वाहन चालक, कचरा उठाव प्रभावितअवैध हथियार से वह कैसे लोगों को डराता था? भरत तिवारी एनकाउंटर पर बोले मंत्री दिलीप जायसवालजमीन की जमाबंदी में बड़ा फर्जीवाड़ा, CO और राजस्व कर्मी समेत 55 लोगों पर केस; डिजिटल सिस्टम पर भी उठे सवालराबड़ी देवी के नए सरकारी बंगले का रंग बदला, भगवा हटाकर इस कलर से पेंट करा रही सरकार; लालू परिवार ने जताई थी आपत्तिमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की सुरक्षा में लापरवाही पर एक्शन, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सस्पेंडपटना की सफाई व्यवस्था चरमराई, हड़ताल पर गए नगर निगम के वाहन चालक, कचरा उठाव प्रभावितअवैध हथियार से वह कैसे लोगों को डराता था? भरत तिवारी एनकाउंटर पर बोले मंत्री दिलीप जायसवालजमीन की जमाबंदी में बड़ा फर्जीवाड़ा, CO और राजस्व कर्मी समेत 55 लोगों पर केस; डिजिटल सिस्टम पर भी उठे सवालराबड़ी देवी के नए सरकारी बंगले का रंग बदला, भगवा हटाकर इस कलर से पेंट करा रही सरकार; लालू परिवार ने जताई थी आपत्तिमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की सुरक्षा में लापरवाही पर एक्शन, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सस्पेंड

Bihar Vidhansabha: सदन में शिक्षा पर संग्राम.. स्पीकर ने हंगामा कर रहे विधायकों को चेताया, कहा.....

Bihar Vidhansabha: शिक्षा विभाग से जुड़े सवाल पर सदन में संग्राम हो गया. विपक्ष के विधायक वेल में पहुंचकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे. इसके बाद स्पीकर ने प्रदर्शन कर रहे विधायकों को चेताया.

शिक्षक बहाली, टीआरई-4, शिक्षा मंत्री, शिक्षा विभाग, शिक्षक की बहाली कब होगी, बिहार विधानसभा,bihar vidhansabha,budget session,शिक्षा मंत्री, शिक्षा समिति, 18 MARCH, SAMRAT CHAUDHARY, सम्राट चौधरी, बिहा
© SELF
Viveka Nand
3 मिनट

Bihar Vidhansabha: बिहार विधानसभा में आज मंगलवार को प्रश्नकाल की शुरूआत हुई। प्रश्नकाल के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी सदन में मौजूद हैं.प्रश्नकाल के दौरान ललित यादव ने शिक्षा विभाग से जुड़ा सवाल उठाया. मंत्री सुनील कुमार के जवाब से विपक्षी विधायक संतुष्ट नहीं हुए. इसके बाद हंगामा करने लगे. राजद-माले विधायक शोर गुल करते हुए वेल में पहुंच गए। इस दौरान रिपोर्टर टेबल को पीटने लगे. हंगामा कर रहे विधायकों ने जब टेबल को पलटने की कोशिश की, इसके बाद स्पीकर नंदकिशोर यादव गुस्से में आ गया. उन्होंने चेताते हुए कहा कि टेबुल को पलटने की कोशिश मत करिए. गलत काम के परिणाम ठीक नहीं होते हैं. स्पीकर ने कैमरामैन से कहा कि आप टेबल पीटने वाले विधायकों पर फोकस करिए और वो वीडियो हमें दीजिए. 

उच्च शिक्षण संस्थानों में शिक्षकेत्तर कर्मियों की बहाली का भी मुद्दा उठा. भाजपा विधायक अरूण शंकर प्रसाद ने यह सवाल लाया. शिक्षक बहाली को लेकर सरकार ने आज विधानसभा में बड़ी घोषणा की है. मई महीने में TRE-4 की बहाली होगी. शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने सदन में यह जानकारी दी है. उन्होंने कहा कि पूर्व में हुई शिक्षक भर्ती परीक्षा का सप्लीमेंट्री रिजल्ट नहीं निकलेगा. बीपीएससी ने ऐसी व्यवस्था बनाई है. सरकार ने सदन में दिया जवाब दिया कि आगे टीआरई-4 होना है. मई महीने में बहाली ली जानी है.  

उच्च शिक्षण संस्थानों में शिक्षकेत्तर कर्मियों के पद खाली   

भाजपा विधायक अरूण शंकर प्रसाद ने कहा की उच्च शिक्षण संस्थानों में 16000 से अधिक पद हैं. बड़ी संख्या में पद खाली है. सवाल का जवाब देते हुए शिक्षा मंत्री ने बताया कि हमने वाइस चांसलर के साथ मीटिंग की थी. सही रिक्ति के लिए पोर्टल बनाई गई थी. जो रिक्ति भेजी गई उसमें त्रुटियां पाई गई. एक महीने में रिक्ति मांगी गई है. उसके बाद स्टाफ सिलेक्शन बोर्ड से हम लोग नियुक्ति करेंगे. मंत्री ने कहा कि बीपीएससी के माध्यम से हमने सहायक प्रोफेसर की 2000 नियुक्तियां हो गई हैं .इसे भी हम लोग अति शीघ्र पूरा करने की कोशिश करेंगे.

विधायकों-विधायकों को फिर से मिला बड़ा अधिकार

शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने एक बड़ी घोषणा की. उन्होंने कहा कि प्रबंधन समिति में जो व्यवस्था पूर्व में थी, जिसमें विधायक पार्षद अध्यक्ष होते थे. हमने फिर से उस व्यवस्था को लागू कर दिया है. बीच में जो बातें थी उसे विलोपित कर दिया गया है. इस घोषणा पर पूरे सदन ने शिक्षा मंत्री को बधाई दी. स्पीकर नंदकिशोर यादव ने कहा कि इसके लिए आप बधाई के पात्र हैं. 

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Viveka Nand

FirstBihar संवाददाता