ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

विधानसभा में जाने से विपक्षी विधायकों को लगता है डर, तेजस्वी ने स्पीकर विजय सिन्हा को लिखा लेटर

PATNA : 26 जुलाई से बिहार विधानमंडल का बजट सत्र शुरू होने वाला है. लेकिन बजट सत्र में शामिल होने के सवाल पर विपक्ष के विधायक के डरे हुए हैं. यह कहना है बिहार नेता विरोधी दल ते

विधानसभा में जाने से विपक्षी विधायकों को लगता है डर, तेजस्वी ने स्पीकर विजय सिन्हा को लिखा लेटर
First Bihar
3 मिनट

PATNA : 26 जुलाई से बिहार विधानमंडल का बजट सत्र शुरू होने वाला है. लेकिन बजट सत्र में शामिल होने के सवाल पर विपक्ष के विधायक के डरे हुए हैं. यह कहना है बिहार नेता विरोधी दल तेजस्वी यादव का. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार विधानसभा में विधायकों के साथ हुई मारपीट के मसले को लेकर स्पीकर विजय सिन्हा को पत्र लिखा है. 


नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने विधानसभा में विपक्षी विधायकों के साथ हुई मारपीट के मसले को लेकर स्पीकर विजय कुमार सिन्हा को पत्र लिखा है. तेजस्वी यादव स्पीकर विजय कुमार सिन्हा को पत्र लिखकर विपक्षी विधायकों के साथ मारपीट करने वाले पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों कर्मियों पर कार्रवाई करने की मांग रखी है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पत्र के माध्यम से कई सवाल खड़े किए हैं. तेजस्वी ने पूछा है कि विधानसभा परिसर में भारी संख्या में पुलिस बल किसके आदेश से पहुंचा था. अवैध तरीके से आए हुए पुलिसकर्मियों को विधायकों पर अत्यधिक बल प्रयोग करते हुए लात-जूतों से मारने और जानवरों की तरह उठाकर फेंकने सहित जानलेवा हमला करने का आदेश किसने दिया था. तेजस्वी यादव ने पूछा है कि आखिर महिला विधायकों के साथ हुए दुर्व्यवहार, बाल खींच कर मारने-घसीटने समेत अन्य तरीके से यातना देने का आदेश किसने दिया था. 



तेजस्वी यादव ने बिहार विधानसभा अध्यक्ष से मांग की है कि वह मानसून सत्र के पहले यह सुनिश्चित करें कि विधायकों के साथ मारपीट करने वाले दोषी पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों और कर्मियों पर कार्रवाई हो अगर ऐसा नहीं हुआ तो विपक्ष के विधायक विधानसभा जाने में खुद को असहाय पा रहे हैं. विधायकों को यह डर सता रहा है कि लोकतंत्र के मंदिर में आखिर उनकी सुरक्षा कैसे होगी तस्वीरें स्पीकर से यह मांग की है कि हम लोगों को सुरक्षा की गारंटी दी जाए. तभी विधानसभा के सत्र में शामिल हो पाएंगे. 


तेजस्वी ने उम्मीद जताई है कि विधानसभा अध्यक्ष के रहते इस तरह की घटना दोबारा सदन में नहीं होगी. लेकिन 23 मार्च को हुई इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में शामिल दोषी पदाधिकारियों और कर्मियों पर जो कार्यवाही की गई है. उसे माननीय सदस्य जानना चाहते हैं. तेजस्वी यादव के इस लेटर से राजनीति गरमाने की उम्मीद है. बिहार में 26 जुलाई से सदन का सत्र शुरू होना है. मानसून सत्र की बैठक के ठीक पहले तेजस्वी का यह पत्र अपने आप में एक बार फिर विधायकों से मारपीट करने के मामले को गर्म आएगा. 


विधानसभा में जाने से विपक्षी विधायकों को लगता है डर, तेजस्वी ने स्पीकर विजय सिन्हा को लिखा लेटर