ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीBihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीरBihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेजBihar weather: बिहार में मानसून बेहाल! 55% कम बारिश, इन 5 जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात का बड़ा अलर्टBihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीBihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीरBihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेजBihar weather: बिहार में मानसून बेहाल! 55% कम बारिश, इन 5 जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात का बड़ा अलर्ट

बिहार विधानसभा का बजट सत्र: सम्राट चौधरी के भाषण के दौरान भारी हंगामा, विपक्षी सदस्यों ने कुर्सी फेंकी; सदन से वॉक आउट किया

PATNA: बिहार विधानमंडल के बजट सत्र के दूसरे दिन वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने सदन में बिहार सरकार का बजट पेश किया। सम्राट चौधरी के बजट भाषण के दौरान विपक्ष ने जोरदार हंगामा किया। वि

बिहार विधानसभा का बजट सत्र: सम्राट चौधरी के भाषण के दौरान भारी हंगामा, विपक्षी सदस्यों ने कुर्सी फेंकी; सदन से वॉक आउट किया
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार विधानमंडल के बजट सत्र के दूसरे दिन वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने सदन में बिहार सरकार का बजट पेश किया। सम्राट चौधरी के बजट भाषण के दौरान विपक्ष ने जोरदार हंगामा किया। विपक्षी सदस्य वेल में पहुंच गए और कुर्सी फेंकी और रिपोर्टिंग टेबल को पटकने की कोशिश की। भारी हंगामा के बाद विपक्षी सदस्य सदन से वॉक आउट कर गए।


दरअसल, वित्त मंत्री सदन में बजट पेश कर रहे थे और सरकारी की योजनाओं की जानकारी सदन को दे रहे थे, तभी विपक्ष ने जोरदार हंगामा शुरू कर दिया। विपक्ष के लोग लगातार नारेबाजी कर रहे थे, हालांकि वित्त मंत्री अपना बजट भाषण देते रहे। इसी दौरान विपक्षी विधायकों ने रिपोर्टिंग टेबल को पटकने की कोशिश की। इस दौरान विपक्षी सदस्यों द्वारा कुर्सी फेंकी गई। सदन में मौजूद मार्शल टेबल कुर्सी बचाने में जुटे रहे।


बजट भाषण में वित्त मंत्री के बोलने के दौरान लगातार विपक्ष का हंगामा जारी रहा। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी सदन में मौजूद थे। भारी हंगामे के बाद उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी ने वित्त मंत्री को थोड़ी देर के लिए रूकने को कहा, जिसके बाद सम्राट चौधरी ने अपना भाषण रोक दिया और अपनी जगह पर बैठ गए।


इसके बाद उपाध्यक्ष ने विपक्षी सदस्यों को डांटा और कहा कि राज्यपाल के अभिभाषण पर सभी दलीय नेता को बोलने का समय मिलेगा, उस वक्त अपनी-अपनी बातों को रखने का काम करेंगे। इस तरह से सदन में हंगामा करना उचित नहीं है। भारी हंगामा करने के बाद विपक्ष के सदस्य सदन से वॉक आउट कर गए।



रिपोर्टिंग
G

रिपोर्टर

Ganesh Samrat

FirstBihar संवाददाता