ब्रेकिंग
बोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियमबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियम

बिहार विधानसभा का शताब्दी समारोह, सीएम नीतीश ने किया उद्घाटन, देखिये LIVE

PATNA : बिहार विधानसभा भवन ने आज अपने सौ साल पूरे कर लिए हैं. इस मौके पर बिहार विधान मंडल के सेंट्रल हॉल में शताब्दी समारोह और प्रबोधन के कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. समारो

बिहार विधानसभा का शताब्दी समारोह, सीएम नीतीश ने किया उद्घाटन, देखिये LIVE
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार विधानसभा भवन ने आज अपने सौ साल पूरे कर लिए हैं. इस मौके पर बिहार विधान मंडल के सेंट्रल हॉल में शताब्दी समारोह और प्रबोधन के कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. समारोह को लेकर व्यापक तैयारी की गयी है. कार्यक्रम का उद्घाटन सीएम नीतीश ने किया. विधानसभा अध्यक्ष विजय सिन्हा ने सीएम को सम्मानित किया. हालांकि शताब्दी समारोह में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव नहीं पहुंचे हैं. तेज प्रताप यादव भी अबतक समारोह में नहीं हुए हैं. उद्घाटन के समय उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, रेणु देवी, परिषद के कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण सिंह, संसदीय मंत्री विजय कुमार चौधरी समेत कई मंत्री और विधायक मौजूद हैं.

बिहार विधानसभा का शताब्दी समारोह, सीएम नीतीश ने किया उद्घाटन, देखिये LIVE


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधासनभा अध्यक्ष विजय चौधरी ने कहा कि आज से ठीक 100 साल पहले बिहार विधानसभा भवन में लोकतंत्र की पहली बैठक हुई थी. आज का दिन बिहार के लिए ऐतिहासिक है. यह भवन कई ऐतिहासिक घटनाओं का गवाह रहा है. उन्होंने पूरे साल शताब्दी समारोह के आयोजन होने की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला की भी इस मौके पर चिट्ठी आई है. उन्होंने बिहारवासियों को इस ऐतिहासिक दिन बधाई दी है. 




आपको बता दें कि बिहार विधानसभा ने अपने स्वर्णिम इतिहास के 100 साल पूरे कर लिए हैं. आज से ठीक 100 साल पहले 7 फरवरी 1921 को बिहार विधान सभा की पहली बैठक आयोजित हुई थी. पहले सत्र और उसके लिए अधिसूचित भवन में पहली बैठक का आयोजन किया गया था. उसके पहले बिहार उड़ीसा विधान परिषद कहलाता था.