ब्रेकिंग
तमिलनाडु में सरकार गठन पर फिर फंसा पेंच: विजय के शपथ पर ग्रहण, VCK ने रख दी बड़ी शर्त; स्टालिन के साथ IUMLबिहार में डबल मर्डर से हड़कंप: एक ही घर के दो कमरों से देवरानी-जेठानी के शव बरामद, ससुरालवाले फरारअब किसे शाहजादा और युवराज बतायेंगे पीएम मोदी! तेजस्वी यादव ने सम्राट कैबिनेट के 17 मंत्रियों की लिस्ट जारी कर परिवारवादी बतायापश्चिम बंगाल में नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह कल, बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी होंगे शामिलकौन हैं शुभेंदु अधिकारी जो बनने जा रहे हैं बंगाल के नए सीएम: जानिए उनका पूरा सियासी सफरतमिलनाडु में सरकार गठन पर फिर फंसा पेंच: विजय के शपथ पर ग्रहण, VCK ने रख दी बड़ी शर्त; स्टालिन के साथ IUMLबिहार में डबल मर्डर से हड़कंप: एक ही घर के दो कमरों से देवरानी-जेठानी के शव बरामद, ससुरालवाले फरारअब किसे शाहजादा और युवराज बतायेंगे पीएम मोदी! तेजस्वी यादव ने सम्राट कैबिनेट के 17 मंत्रियों की लिस्ट जारी कर परिवारवादी बतायापश्चिम बंगाल में नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह कल, बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी होंगे शामिलकौन हैं शुभेंदु अधिकारी जो बनने जा रहे हैं बंगाल के नए सीएम: जानिए उनका पूरा सियासी सफर

Bihar vidhansabha: बिहार विधानसभा के बजट सत्र की हुई शुरूआत, क्या हो रहा...

Bihar vidhansabha: बिहार विधान मंडल के बजट सत्र की आज से शुरूआत हो गई. बजट सत्र में कुल 20 बैठकें होंगी. . 3 मार्च को वित्त मंत्री सह डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी सदन में बिहार बजट 2025-26 पेश करेंगे.

bihar vidhansabha,budget session,28 february, बिहार विधानसभा में क्या हो रहा, विधानसभा अध्यक्ष, नंदकिशोर यादव, तेजस्वी यादव, विजय कुमार सिन्हा, सम्राट चौधरी, बजट सत्र, बिहार न्यूज, बिहार समाचार, बिहार
© SELF
Viveka Nand
3 मिनट

Bihar vidhansabha: आज से बिहार में बजट सत्र की शुरूआत हो गई है. बिहार विधानसभा की कार्यवाही की शुरूआत राष्ट्रगान से हुई. सदन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत पक्ष-विपक्ष के अलावे अधिकांश सदस्य मौजूद हैं.सदन की शुरूआत होते ही जोरदार हंगामा हुआ. सदन की कार्यवाही में भी हथकड़ी लगाए वामपंथी विधायक नारेबाजी करने लगे. इसके बाद स्पीकर नंदकिशोर यादव ने जमकर फटकार लगाई. इसके बाद लेफ्ट के विधायक अपनी सीट पर बैठ गए. सदन में अध्यक्षीय भाषण देने के बाद स्पीकर ने सदन की कार्यवाही स्थगित कर, सभी को सेंट्रल हॉल में चलने को कहा, जहां राज्यपाल का अभिभाषण होना है. जिसमें विधानसभा और विधान परिषद के सदस्य मौजूद रहेंगे. इसके बाद सरकार सदन में आर्थिक सर्वेक्षण पेश करेगी. 

यह सत्र 28 फरवरी से 27 मार्च तक चलेगा, जिसमें 20 बैठकें होंगी. 3 मार्च को वित्त मंत्री सह डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी सदन में बिहार बजट 2025-26 पेश करेंगे. एक और दो मार्च को बैठक नहीं होगी। तीन मार्च को सदन में वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट पेश किया जाएगा। साथ ही राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद और वाद-विवाद प्रस्तावित है। 

4 मार्च को राज्यपाल के अभिभाषण पर वाद-विवाद एवं सरकार का उत्तर होगा. 5 मार्च को बजट पर सामान्य विमर्श, 6 मार्च को बजट पर सामान्य विमर्श और सरकार का उत्तर व तृतीय अनुपूरक बजट का उपस्थापन, 7 मार्च को बजट की अनुदान मांगों पर वाद-विवाद तथा मतदान,10 मार्च - तृतीय अनुपूरक पर वाद-विवाद व सरकार का उत्तर, विनियोग विधेयक, 11-13 मार्च - वर्ष 2025-26 के आय-व्ययक के अनुदान मांगों पर वाद-विवाद तथा मतदान होगा.

14-16 मार्च- होली की वजह से बैठक नहीं होंगी. 17-21 मार्च को वर्ष 2025-26 के आय-व्ययक के अनुदान मांगों पर वाद-विवाद तथा मतदान होगा. 24 मार्च को विनियोग विधेयक पर वाद-विवाद तथा सरकार का उत्तर होगा. 25 मार्च - राजकीय विधेयक व अन्य राजकीय कार्य होंगे. 26 मार्च को गैर सरकारी सदस्यों के कार्य, 27 मार्च को राजकीय विधेयक एवं अन्य राजकीय कार्य और 28 मार्च को गैर सरकारी सदस्यों के कार्य (गैर सरकारी संकल्प) होंगे.


रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Viveka Nand

FirstBihar संवाददाता

संबंधित खबरें